नहाय-खाय के साथ चैती छठ शुरु
चैती छठ सोमवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। मंगलवार को खरना होगा एवं बुधवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घय दिया जायेगा। गुरुवार की सुबह दूसरा अर्घय देने के साथ व्रती पारण करेंगे।
By Edited By: Published: Mon, 26 Mar 2012 02:48 PM (IST)Updated: Mon, 26 Mar 2012 02:48 PM (IST)
पटना। चैती छठ सोमवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। मंगलवार को खरना होगा एवं बुधवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घय दिया जायेगा। गुरुवार की सुबह दूसरा अर्घय देने के साथ व्रती पारण करेंगे।
सियाबिहारी कुंज ठाकुरबाड़ी के महंत नागेन्द्र दास ने बताया कि चैती छठ की तैयारी राजधानी में शुरू हो गयी है। नहाय-खाय के दिन व्रती वस्त्रों एवं घरों की सफाई करेंगे। उधर राजधानी के कई मंदिरों में छठव्रतियों के अर्घय देने की व्यवस्था की गयी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें