यात्रा मार्गो पर खुली 21 चौकी, सात पर्यटन केंद्र
चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा में बाहर से आने वाले यात्रियों को किसी तरह कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने सभी तैयारी पूरी कर दी है। यात्रा मार्गो पर 21 चौकी व सात पर्यटन पुलिस केंद्र बनाए गए हैं।
नई टिहरी। चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा में बाहर से आने वाले यात्रियों को किसी तरह कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस ने सभी तैयारी पूरी कर दी है। यात्रा मार्गो पर 21 चौकी व सात पर्यटन पुलिस केंद्र बनाए गए हैं।
यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर खुली पुलिस चौकियों पर हर समय पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा आगराखाल, भद्रकाली, तपोवन, नागणी, व्यासी, देवप्रयाग, अंजनीसैंण में पुलिस पर्यटन केंद्र खोले गए हैं। इन पर्यटन केंद्रों पर पुलिस यात्रियों को पर्यटन स्थलों की जानकारी व यात्रा रूटों के बारे में बताएगी। ऋषिकेश-बदरीनाथ व ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर 21 चौकी भी खोली गई हैं। इसके अलावा ओवर लोडिंग पर भी पुलिस की खास नजर रहेगी। यात्रा को देखते सांय आठ बजे के बाद भद्रकाली से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। किसी विशेष परिस्थितियों में भी वाहनों को जाने दिया जाएगा। जाम लगने वाले स्थानों पर अतिरिक्त ट्रेफिक पुलिस को लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूड़ी का कहना है कि यात्रा मागरें पर ओवर लोडिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा जो भी यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर