सच्ची निष्ठा से की जा सकती प्रभु की प्राप्ति
विकासनगर में बाईपास रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में आयोजित रामकथा के समापन अवसर पर प्रवचन करते हुए कथाव्यास संत अरुष देव महाराज ने कहा कि सच्ची निष्ठा से ही प्रभु की प्राप्ति की जा सकती है।
विकासनगर। विकासनगर में बाईपास रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में आयोजित रामकथा के समापन अवसर पर प्रवचन करते हुए कथाव्यास संत अरुष देव महाराज ने कहा कि सच्ची निष्ठा से ही प्रभु की प्राप्ति की जा सकती है।
कथाव्यास ने कहा कि जो प्रभु की शरण में जाते हैं उन्हीं की जीत होती है। अहंकारी व्यक्ति के लिए उन्नति के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं और उसका निश्चित रूप से पतन होता है। अहंकार उन्नति में बाधक है। मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए। रावण को अहंकार था कि उसकी लंका इतनी सुरक्षित है कि उस पर कोई आक्त्रमण नहीं कर सकता, लेकिन अकेले हनुमान ने उसकी सोने की लंका पलभर में जलाकर राख कर दी। मनुष्य को जीवन में सदैव सत्य का सहारा लेना चाहिए, असत्य ज्यादा समय तक छुपा नहीं रहता। श्रद्धापूर्वक जो भी वस्तु भगवान को अर्पित होती है, भगवान उसे स्वीकार कर लेते हैं। रामकथा श्रवण से मन का संशय दूर होता है और परम आनंद की प्राप्ति होती है। मन से संताप मिटता है और सद्विचार आते हैं। इस मौके पर सयन सिंह असवाल, सिंगा सिंह चौहान, जगमोहन नेगी, संजय त्यागी, आरपी सेमवाल, राजेंद्र बिष्ट, बीएस नेगी, बीएन पोखरियाल, बालम सिंह बिष्ट व एसएस तोमर मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर