महाकुंभ: इतना बड़ा मेला, लेकिन लगेज स्कैनर तक नहीं
विश्व का सबसे बड़ा मेला चौदह दिन बाद इलाहाबाद में शुरू होने वाला है। अनहोनी घटना न हो इसके लिए रेलवे ने कई तैयारियां की हैं।
इलाहाबाद। विश्व का सबसे बड़ा मेला चौदह दिन बाद इलाहाबाद में शुरू होने वाला है। अनहोनी घटना न हो इसके लिए रेलवे ने कई तैयारियां की हैं।
मगर इतने बड़े मेले में यात्रियों के सामान की जांच के लिए लगेज स्कैनर नहीं है। हालांकि रेल विभाग ने एहतियात बरतने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इतने बड़े मेले को सकुशल निपटाने के लिए उसने एक जनवरी से इलाहाबाद में पार्सल की लोडिंग व अनलोडिंग बंद कर दी है। दूसरी ओर जीआरपी का एक नया थाना बनाया गया है। यही नहीं नया एस्केलेटर लगाया गया है। इसके अलावा सभी स्टेशनों पर भी काफी सुधार किया गया है। मगर पूरे इलाहाबाद जंक्शन पर एक लगेज स्कैनर तक नहीं लगाया जा सका है। मेले के दौरान यात्री बिना लगेज स्कैन कराए ही निकल जाएंगे।
इसमें कोई बड़ी घटना होने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि लगेज स्केनर के अभाव में आरपीएफ एवं जीआरपी अपने खोजी यंत्रों के सहारे संदिग्ध वस्तुओं की जांच करती है।
ये किए गए इंतजाम-
पार्सल प्लेटफार्म पर ही उतारे जाते हैं। प्लेटफार्म पर मेले के दौरान ज्यादा भीड़ होगी। इसलिए इन्हें एक जनवरी से 15 मार्च तक इलाहाबाद जंक्शन पर नहीं उतारा जाएगा। समाचार पत्र, पत्रिका, फल-सब्जियां इससे अछूती रहेंगी।
इलाहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सिटी साइड में नया थाना बनाया गया है। इसमें 12 सब इंस्पेक्टर एवं 240 सिपाहियों के अलावा एक कंपनी पीएसी भी तैनात रहेगी।
प्लेटफार्म नंबर एक और सिविल लाइंस साइड में एक-एक एस्केलेटर लगाया गया है। इसका उद्घाटन दो-तीन दिन में हो सकता है।
विभिन्न रंगों के यात्री आश्रय बनाए गए हैं। इनमें अलग-अलग दिशा के लिए अलग रंग हैं। इनमें यात्रियों को रोका जाएगा। उक्त दिशा की ट्रेन लगने पर उन्हें आश्रय से निकालकर उक्त प्लेटफार्म पर भेजा जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर