Move to Jagran APP

सुधांशु महाराज के जन्मदिन पर गायत्री मंत्र का जाप

निंबरी स्थित सोमनाथ धाम आश्रम में रविवार को सुधांशु महाराज का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने गायत्री व महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। भजन कीर्तन से मंदिर परिसर का महौल भक्तिमय हो गया।

By Edited By: Published: Mon, 30 Apr 2012 01:34 PM (IST)Updated: Mon, 30 Apr 2012 01:34 PM (IST)
सुधांशु महाराज के जन्मदिन पर गायत्री मंत्र का जाप

पानीपत। निंबरी स्थित सोमनाथ धाम आश्रम में रविवार को सुधांशु महाराज का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने गायत्री व महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। भजन कीर्तन से मंदिर परिसर का महौल भक्तिमय हो गया।

loksabha election banner

विश्व जागृति मिशन पानीपत मंडल के प्रधान डॉ. जगजीत आहूजा ने बताया कि सुधांशु महाराज का अवतरण दिवस 2 मई तक लगातार मनाया जाएगा। सोमवार को प्रात: 8 बजे सिविल अस्पताल में मरीजों को फल बांटे जाएंगे। एक मई को सुबह 5 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी आहूजा अस्पताल से शुरू होकर साई चौक व हुडा सेक्टर 12 से शुरू होकर राम नारायण रावल के निवास स्थान पर समाप्त होगी। 2 मई को सुबह 7-8 बजे तक निंबरी आश्रम में हवन यज्ञ किया जाएगा। इससे पहले अवतरण दिवस पर निंबरी आश्रम में आचार्य त्रिपाठी व पंडित हुकम चंद शास्त्री ने गायत्री व महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया। भक्तों ने सुधांशु महाराज के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की। मधुर भजनों से भक्तिमय कर दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.