दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा स्थान पर चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से मनायी जा रही है। मां की विशाल प्रतिमा एवं आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं को भा रहा है। गुरूवार को पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
बख्तियरपुर/खुसरूपुर/दानापुर। स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा स्थान पर चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से मनायी जा रही है। मां की विशाल प्रतिमा एवं आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं को भा रहा है। गुरूवार को पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
आयोजन समिति के अघ्यक्ष ने बताया कि नवमी पर माता जागरण का आयोजन किया गया है। वहीं विजयदशमी पर रजरप्पा [झारखंड] में प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। मौके पर पंडित आचार्य वशिष्ठ नारायण द्विवेदी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। खुसरूपुर नगर के प्राचीन कालीस्थान कुआंबाजार में स्टार ग्रुप नवयुवक संघ के द्वारा मां चैती दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया है। गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारे के बीच पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। चैती दुर्गा का दर्शन व पूजन कर भक्तों ने परम आनन्द की अनुभूति प्राप्त किया।
चैती नवरात्र को लेकर दानापुर नगर के प्राचीन काली मंदिर काली एवं पेठिया पर गुरुवार को माता का जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। देवी के गीत से लोग मंत्रमुग्ध होकर भक्ति रस में डुबकी लगाते रहे। पुजारी बृजमोहन मिश्र ने बताया कि नवरात्र को लेकर जागरण का आयोजन किया गया है। उधर महुआ टोली स्थित कालीस्थान में नवरात्र पर 101 घंटे के लिए अखण्ड ज्योत जला भक्तों ने माता की अराधना शुरू की।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर