पशुपतिनाथ मंदिर के पुजारी का वेतन डेढ़ लाख
विश्व प्रसिद्ध नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के भारतीय पुजारियों को अब दान-दक्षिणा की जगह नियमित वेतन मिलने लगा है। हाल में नेपाल सरकार ने एक कानून पास कर इस नई व्यवस्था पर मुहर लगा दी थी।
काठमांडू। विश्व प्रसिद्ध नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के भारतीय पुजारियों को अब दान-दक्षिणा की जगह नियमित वेतन मिलने लगा है। हाल में नेपाल सरकार ने एक कानून पास कर इस नई व्यवस्था पर मुहर लगा दी थी। मंदिर का प्रबंधन देखने वाले पशुपति एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट [पीएडीटी] ने बीते रविवार को पहली बार भारतीय पुजारियों और उनके नेपाली सहयोगियों को पिछले महीने का वेतन दिया। पीएडीटी के मुखिया सुशील नाहटा के अनुसार कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले मंदिर के मुख्य पुजारी को वेतन और भत्ते मिलाकर 1,56,250 रुपये वेतन मिला। चार अन्य पुजारियों को सवा-सवा लाख रुपये वेतन दिया गया। इससे पहले तक मंदिर को चढ़ावे के तौर पर मिलने वाले धन और अन्य कीमती चीजों को पुजारी आपस में बांट लिया करते थे। बाघमती नदी के किनारे पांचवीं सदी में बना भगवान शिव का यह मंदिर नेपाल में सबसे पुराना हिंदू तीर्थस्थल है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर