लंबे नाखूनों के चलते महिला का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
पिछले 18 साल से क्रिस वाल्टन अपने नाखूनों की देखरेख कर रहीं थीं। अब उन्हें अपनी इस मेहनत का फल मिल गया है।
By Edited By: Published: Mon, 17 Oct 2011 05:35 PM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2011 05:35 PM (IST)
लंदन। पिछले 18 साल से क्रिस वाल्टन अपने नाखूनों की देखरेख कर रहीं थीं। अब उन्हें अपनी इस मेहनत का फल मिल गया है। क्रिस का नाम सबसे लंबे नाखूनों वाली महिला के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। लास वेगस की पेशेवर गायिका क्रिस ने पिछले 18 साल से अपने नाखून नहीं काटे हैं। उनके बाएं हाथ के नाखून 10 फुट दो इंच और दाएं हाथ के नाखून नौ फुट सात इंच लंबे हो गए हैं। क्रिस ने बताया कि उनके सामने इतने लंबे नाखूनों के कारण काफी चुनौती आती थी, इसके बाद भी वह अपना मेकअप और घर का काम खुद ही करती थीं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें