उमा भारती ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक
पवित्र श्रावण मास पर मंगलवार को भाजपा नेत्री उमा भारती ने झारखंड के देवघर में गंगोत्री के जल से बाबा का जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के सूखने से सबसे अधिक परेशानी भगवान शंकर को है, क्योंकि गंगा उनकी जटा में बसती है।
देवघर। पवित्र श्रावण मास पर मंगलवार को भाजपा नेत्री उमा भारती ने झारखंड के देवघर में गंगोत्री के जल से बाबा का जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के सूखने से सबसे अधिक परेशानी भगवान शंकर को है, क्योंकि गंगा उनकी जटा में बसती है। इसे अविरल व निर्बाध बनाना हमारा लक्ष्य है। उमा ने लक्ष्य पूरा करने के लिए बाबा बैद्यनाथ से आशीर्वाद मांगा।
उन्होंने कहा कि मुंबई में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में गंगा के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत सर्वप्रथम गैर राजनीतिक प्लेटफार्म से एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोग विशेषज्ञों के विचार से अवगत होंगे कि किस तरह से गंगा को निर्मल बनाया जा सके। 20 सितंबर से 28 अक्टूबर तक संतों की अगुआई में गंगासागर से गंगोत्री तक यात्रा की जाएगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर