श्री हरि के दर्शन को व्याकुल रहे भक्त
संगम क्षेत्र में भगवान श्रीहरि विष्णु की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार को निकली यह शोभायात्रा पूरे मेला क्षेत्र में घूमी। भव्य रथ में विराजमान भगवान विष्णु की मोहक प्रतिमा का दर्शन करने को भक्त व्याकुल नजर आए। यात्रा जिस मार्ग से गुजरी वहां लोगों ने भगवान विष्णु का जयकारा लगाते हुए हाथ जोड़कर खड़े हो गए।
कुंभनगर। संगम क्षेत्र में भगवान श्रीहरि विष्णु की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार को निकली यह शोभायात्रा पूरे मेला क्षेत्र में घूमी। भव्य रथ में विराजमान भगवान विष्णु की मोहक प्रतिमा का दर्शन करने को भक्त व्याकुल नजर आए। यात्रा जिस मार्ग से गुजरी वहां लोगों ने भगवान विष्णु का जयकारा लगाते हुए हाथ जोड़कर खड़े हो गए। बैंडबाजा, ध्वज-पताका के साथ निकली शोभायात्रा में सैकड़ों भक्त नृत्य करते हुए चल रहे थे। जबकि महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं।
बुद्धदेव समाज द्वारा श्रीविष्णु महाविराट यज्ञ एवं दिव्य ज्ञानयज्ञ के सेक्टर सात हर्षवर्धन मार्ग पूर्वी पटरी स्थित पंडाल से आरंभ हुई शाोभा यात्रा अनेक मार्गो से गुजरी। इसमें वेदपाठी ब्राह्मणों वैदिक मंत्रोच्चार करना सबके आकर्षण का केंद्र रहा। संयोजक सुमन राज त्रिपाठी ने बताया कि यात्रा का मकसद मानव एकता एवं कल्याण है, ताकि प्रभु के ब्रम्हरूप का हर कोई आसानी से दर्शन कर सके। साथ ही यज्ञ में शिरकत कर खुद को कृतार्थ कर सकें। इसमें डा. टीवी त्रिपाठी, आचार्य आलोक भूषण, पुष्पा देवी, अखिलेश पांडेय, बल्लू यादव, आनन्द दास जी महाराज, लालजी महाराज, प्रवीण श्रीवास्तव, कृष्णकांत शुक्ल शामिल रहे।
आज निकाली जाएगी शोभायात्रा-
श्री देवरहा बाबा स्मृति न्यास की ओर से बुधवार की दोपहर दो बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा लोअर संगम मार्ग पर स्थित शिविर से त्रिवेणी मार्ग पुल चार होते हुए संगम नोज तक जायेगी। यह जानकारी देवदास महाराज ने दी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर