Move to Jagran APP

मानव जीव अपने मूल को पहचाने

सत्य प्रकाश मिशन के संचालक रवि साह महाराज ने कहा कि ब्रह्म से प्रकट यह संपूर्ण विश्व है जो उसी प्राण रूप में गतिमान है। जो ब्रह्म को जानते हैं, वे अमरत्व को प्राप्त करते हैं।

By Edited By: Published: Mon, 11 Jun 2012 02:25 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2012 02:25 PM (IST)
मानव जीव अपने मूल को पहचाने

गन्नौर। सत्य प्रकाश मिशन के संचालक रवि साह महाराज ने कहा कि ब्रह्म से प्रकट यह संपूर्ण विश्व है जो उसी प्राण रूप में गतिमान है। जो ब्रह्म को जानते हैं, वे अमरत्व को प्राप्त करते हैं। वे संगत साह महाराज के प्रकाश दिवस पर प्रवचन कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि बह्म से अग्नि व सूर्य तपते हैं, इंद्र, वायु और यमराज अपने कार्य करते हैं। ब्रह्म का बोध करना ही मानव जीवन का लक्ष्य है अन्यथा अनेक युगों तक विभिन्न योनियों में विचरना पड़ा है। साध संगत एक परम शक्ति परमात्मा है। यही सृष्टि का सृष्टा, पालनहार व सृजनहार है। वेद, उपनिषद, पुराण और गीता में इसी परमतत्व को ब्रह्म कहा गया है। इसको जाने और माने यह हर घट में है, यही संदेश संतों ने दिया कि अपने मूल को पहचान ले जिससे सारा विश्व उत्पन्न होता है, अंत में लीन हो जाता है और यह परम ज्योति सदा कायम दायम रहती है। उन्होंने कहा कि जिसे लोग इन्द्र, मित्र, वरुण आदि कहते हैं, वह सत्ता केवल एक ही है, ऋषि मुनियों ने इसे भिन्न-भिन्न नामों से पुकारा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.