Move to Jagran APP

लेखक, पत्रकार मस्तराम कपूर का निधन

<p>लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। पिछले महीने ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यशभारती से सम्मानित किए गए लेखक, और पत्रकार मस्तराम कपूर का मंगलवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। </p>

By Edited By: Published: Tue, 02 Apr 2013 10:36 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2013 10:36 PM (IST)
लेखक, पत्रकार मस्तराम कपूर का निधन

लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। पिछले महीने ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यशभारती से सम्मानित किए गए लेखक, और पत्रकार मस्तराम कपूर का मंगलवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

loksabha election banner

हिमाचल प्रदेश में जन्मे मस्तराम कपूर ने जीवनभर समाजवादी साहित्य के संकलन और लेखन का काम किया। समाजवादी चिंतक मधु लिमये के बहुत सारे लेखों का हिंदी अनुवाद मस्तराम कपूर ही किया करते थे।

मस्तराम कपूर के निधन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि समाजवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए मस्तराम कपूर ने आजीवन संघर्ष किया। उनके निधन से समाजवादी विचारधारा और चिंतन का एक मजबूत स्तंभ नहीं रहा।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मस्तराम कपूर ने अपनी सशक्त लेखनी के द्वारा हिंदी साहित्य की अनेक विधाओं को समृद्ध किया है। एक साहित्यकार एवं संपादक के रूप में उनकी ख्याति थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.