Move to Jagran APP

जीवन में आत्मिक शांति जरूरी

मनुष्य को हमेशा ही सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए भाईचारा बनाए रखना चाहिए व प्रेम के मार्ग पर चलकर सेवा करनी चाहिए। उसी से ही मन को शांति प्राप्त होती है।

By Edited By: Published: Sat, 09 Jun 2012 04:56 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2012 04:56 PM (IST)
जीवन में आत्मिक शांति जरूरी

हाट। मनुष्य को हमेशा ही सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए भाईचारा बनाए रखना चाहिए व प्रेम के मार्ग पर चलकर सेवा करनी चाहिए। उसी से ही मन को शांति प्राप्त होती है। आत्मिक शांति के अभाव में मनुष्य का जीना बेकार है। इसलिए धन के पीछे न दौड़कर आत्मिक शांति पाने का प्रयास करना चाहिए। ये शब्द बाबा सीताराम ने हटकेश्वर धाम में कीर्तन के दौरान कहे।उन्होंने कहा कि मनुष्य जब इस संसार में जन्म लेता है तो उसके पास कुछ भी नहीं होता, इसी तरह से जब आत्मा शरीर को छोड़ देती है तो उस समय भी मनुष्य को पास कुछ नही होता। इसलिए मनुष्य को लालच करने से क्या फायदा। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि धन जोड़ने की कोई आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि अगर औलाद गुणवान एवं चरित्रवान होगी तो धन स्वयं उनके पास आ जाएगा अगर औलाद गुणवान नहीं हुई तो जमा हुई पूंजी को बर्बाद कर देगी। इसलिए धन न जोड़कर अपने बच्चों को चरित्रवान बनाने पर बल देना चाहिए। इस मौके पर किए गए सत्संग में श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया। आश्रम में भंडारे का भी आयोजन किया गया।

loksabha election banner

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.