Move to Jagran APP

गायत्री यज्ञ में उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब

बुआ-बाबा देवस्थान झिड़ी में विश्व शांति और समाज में फैल रही कुरीतियों को समाप्त करने की कामना के साथ पिछले एक सप्ताह से जारी 108 कुण्डीय गायत्री विराट महायज्ञ में श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है।

By Edited By: Published: Sat, 09 Jun 2012 12:04 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2012 12:04 PM (IST)
गायत्री यज्ञ में उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब

अखनूर। बुआ-बाबा देवस्थान झिड़ी में विश्व शांति और समाज में फैल रही कुरीतियों को समाप्त करने की कामना के साथ पिछले एक सप्ताह से जारी 108 कुण्डीय गायत्री विराट महायज्ञ में श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। जहां रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु हवन में आहुति अर्पित कर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। यहां यज्ञशाला की परिक्त्रमा करने वालों का भी दिनभर तांता लगा रहता है। विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत दोपहर एक बजे हवन आरंभ होने के साथ ही श्रद्धालु का पहुंचना आरंभ हो जाता है। बुआ-बाबा देवस्थान पर इन दिनों गायत्री मंत्र व सत्संग की वाणी गूंज रही है। हवन संपन्न होने के बाद संत सुरेश शास्त्री श्रद्धालुओं को अपने प्रवचनों से निहाल कर रहे हैं। शुक्त्रवार को शास्त्री ने कहा कि यह गायत्री विराट यज्ञ मानव हित के लिए करवाया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल होकर इस धार्मिक कार्यक्त्रम को सफल बनाएं। उन्होंने श्रद्धालुओं को यज्ञशाला की परिक्त्रमा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यज्ञ स्थल की परिक्त्रमा करने पर मनुष्य पांपों से मुक्ति पा सकता है। व्यस्त होने के बावजूद मनुष्य को ऐसे धार्मिक कार्यो के लिए समय निकाला चाहिए। देर शाम को वृंदावन से आए कलाकारों ने कृष्ण रासलीला का मंचन कर श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान करवाया।

loksabha election banner

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.