Move to Jagran APP

पुंछ पहुंचा पहला जत्था, दर्शन आज

बम बम बोले, जय बाबा चट्टानी के जयघोष के बीच बाबा बुढ्डा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था यात्री निवास से पुंछ के लिए रवाना हो गया।

By Edited By: Published: Sat, 21 Jul 2012 04:47 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2012 04:47 PM (IST)
पुंछ पहुंचा पहला जत्था, दर्शन आज

पुंछ/जम्मू। बम बम बोले, जय बाबा चट्टानी के जयघोष के बीच बाबा बुढ्डा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था यात्री निवास से पुंछ के लिए रवाना हो गया। सुबह सवा छह बजे उप मुख्य मंत्री ताराचंद ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे की रवानगी की। यात्रा प्रमुख नंद किशोर, बुढ्डा अमरनाथ, अमरनाथ यात्रा न्यास के अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन अग्रवाल उपस्थित थे।

loksabha election banner

715 श्रद्धालुओं का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्त्रवार शाम पुंछ पहुंचा। श्रद्धालुओं के जयघोष से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। यहां यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। जलपान करने के बाद भक्तों ने आराम किया। वो आज सुबह बाबा बुढ्डा अमरनाथ के दर्शन करेंगे। इससे पहले शुक्त्रवार दोपहर जत्था राजौरी पहुंचा। यहां विभिन्न संगठनों के नेताओं ने यात्रियों का स्वागत किया।

महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज ने दीप प्र”वलित व ध्वजारोहण किया। यहां से पुंछ के लिए यात्रा को राजौरी-पुंछ रेंज के डीआइजी एमके सिन्हा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। जत्था का राजौरी आधार शिविर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए जलपान का प्रबंध किया गया था। यात्रियों का उत्साह देखते ही बनता था। यात्री बम-बम भोले के जयकारे लगाकर नाच रहे थे। चारों तरफ बाबा चट्टानी के जयकारों की गूंज थी। जलपान के बाद यात्री पुंछ के लिए रवाना हो गए। रात को पुंछ में रुकने के बाद शनिवार सुबह पहला जत्था बाबा बुढ्डा अमरनाथ का दर्शन करने के बाद जम्मू के लिए रवाना हो जाएगा। इस अवसर पर पंजाब की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मीकांता चावला, जिला आयुक्त सौगात बिसबास, एसपी मुबस्सर लतीफी के साथ अन्य अधिकारी व विभिन्न संगठनों के नेता भी मौजूद थे।

सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध : राजौरी-पुंछ रेंज के डीआइजी एमके सिन्हा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हमारे जवान चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों के लिए थ्री टायर सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। किसी भी यात्री को बिना सुरक्षा के आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी। हमारे जवान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.