यज्ञ मानवता की शिक्षा देता है
आचार्या सुखदेव ने कहा कि यज्ञ मनुष्य को मानवता की शिक्षा देता है। जिस प्रकार यज्ञ सुगंधित होकर प्रत्येक मानव का भला करती है, उसी प्रकार मानव भी प्राणी मात्र के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहे। यज्ञ से प्रदूषण की समाप्ति होती है।
सोनीपत। आचार्या सुखदेव ने कहा कि यज्ञ मनुष्य को मानवता की शिक्षा देता है। जिस प्रकार यज्ञ सुगंधित होकर प्रत्येक मानव का भला करती है, उसी प्रकार मानव भी प्राणी मात्र के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहे। यज्ञ से प्रदूषण की समाप्ति होती है।
वे बुधवार को आर्य समाज खन्ना कालोनी व लाजपत नगर में वार्षिकोत्सव व यजुर्वेद पारायण महायज्ञ के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यज्ञाग्नि में विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटी और औषधियों की आहुति से मलेरिया, टीबी, कैंसर, चर्म रोग आदि बीमारियां नियंत्रित की जा सकती है। कार्यक्रम में नरेला गुरुकुल से आई वीरांगनाओं ने वेद पाठ किया और प्रभू भक्ति के गीत गाकर श्रोताओं को आत्मविभोर कर दिया। इस दौरान संस्था के प्रधान सुरेंद्र खुराना, नरेंद्र आर्य, सुमित्रा, सुखदेव, महाबीर, हरिचंद्र स्नेही, मा. मनोहर लाल चावला, दयाल चंद्र आर्य, वेदवती, सुरेश बत्रा, प्रभा रानी, परमानंद, सुखप्रिय, सुनील, चंद्रकांत, दुर्गादेवी, सेवाराम, महेंद्र, बिशनदेवी, सुदर्शन आदि मौजूद रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर