Move to Jagran APP

कलियुगी नागों ने विषैली की यमुना

देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज ने भगवद् कथा के छठवें दिन श्री कृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन किया। मेला क्षेत्र के सेक्टर आठ में चल रहे कथा को सुनने के लिए भारी संख्या में श्रोता मौजूद थे।

By Edited By: Published: Thu, 28 Feb 2013 11:13 AM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2013 11:13 AM (IST)
कलियुगी नागों ने विषैली की यमुना

कुंभ नगर। देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज ने भगवद् कथा के छठवें दिन श्री कृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन किया। मेला क्षेत्र के सेक्टर आठ में चल रहे कथा को सुनने के लिए भारी संख्या में श्रोता मौजूद थे। इसी क्रम में महाराजा श्री ने गोचरण लीला का चित्रण करते हुए कहा कि छठी वर्ष कार्तिक शुक्ल की अष्टमी को व्रज में भगवान की गौचरण लीला आरंभ हुई। वे अपने भाई एवं सखाओं सहित गाय चराते हुए वृंदावन को अपने सुकोमल चरण चिन्हों से पवित्र करने लगे। यमुना में कालिया नाग के निवास से यमुना का जल विषैला हो गया था। इससे व्रज के पशु-पक्षी जलपान कर मर रहे थे। इसलिए भगवान ने कालिया नाग का वध किया। इससे यमुना का जल विष रहित हो अमृत के समान पेय योग्य हो गया। आज वर्तमान में यमुना को कलियुग के कालिया नागों ने दूषित कर रखा है। इसी क्त्रम में महाराज श्री ने कृष्ण की अन्य लीलाओं का भी वर्णन किया। इस मौके पर जगदीश प्रसाद सिंघल, मुन्नी रानी, सुरेश अग्रवाल, शशि अग्रवाल, भाजपा नेता योगेश शुक्ला, भोली सिंह, पुष्पा सिंह, विजय शर्मा, प्रदीप तिवारी, बंगलौर के मोहन मघनानी, संदीप तिवारी, जगदीश वर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, अंतरिक्ष शुक्ला, चंद्रप्रकाश और इंद्रेश मिश्र आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.