महाशिवरात्रि को दिनभर होगा जलाभिषेक
इस बार महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए मुहूर्त का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। सुबह चार बजे से लेकर पूरे दिन तक शिव को जलाभिषेक किया जा सकेगा। दूसरी ओर जल लेकर आने वाले शिवभक्तों की संख्या भी बढ़ना शुरू हो गई है।
रुड़की, जागरण कार्यालय। इस बार महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए मुहूर्त का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। सुबह चार बजे से लेकर पूरे दिन तक शिव को जलाभिषेक किया जा सकेगा। दूसरी ओर जल लेकर आने वाले शिवभक्तों की संख्या भी बढ़ना शुरू हो गई है।
बसंत ऋतु में आने वाली महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त क्रेज है। श्रद्धालु अभी से इस व्रत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच पंडितों की माने तो इस बार महाशिवरात्रि काफी फलदायी है। पंडित राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि बीस फरवरी को सुबह चार बजे के बाद से जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त है जो कि पूरा दिन चलेगा। इस बार महाशिवरात्रि इसलिए भी विशेष है कि बीस फरवरी को सोमवार का दिन है। यदि दिन शिव को प्रिय है। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के व्रत फल बहुत अधिक फलदायी होती है। व्रती को दूध, गंगाजल से शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। साथ ही बेल पत्र, बेर आदि को चढ़ाया जाता है। दूसरी ओर हरिद्वार से लगातार शिव भक्तों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। बड़ी संख्या में शिवभक्त जल लेकर लौट रहे हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर