Move to Jagran APP

रावणेश्वर ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

सावन महीने के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अद्भुत संयोग पर भगवान शंकर के रावणेश्वर ज्योतिर्लिंग (बैद्यनाथ धाम) पर जलाभिषेक करने के लिए हजारों श्रद्धालु यहां पहुंच गए हैं। जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की करीब आठ किलोमीटर लम्बी कतार लग गई है।

By Edited By: Published: Mon, 23 Jul 2012 05:20 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2012 05:20 PM (IST)
रावणेश्वर ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

देवघर। सावन महीने के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अद्भुत संयोग पर भगवान शंकर के रावणेश्वर ज्योतिर्लिंग (बैद्यनाथ धाम) पर जलाभिषेक करने के लिए हजारों श्रद्धालु यहां पहुंच गए हैं। जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की करीब आठ किलोमीटर लम्बी कतार लग गई है।

loksabha election banner

देवघर के पुलिस अधीक्षक सुबोध प्रसाद ने सोमवार को बताया कि अब तक करीब 45 हजार से ज्यादा कांवडि़ये यहां पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांवडि़यों की आठ से नौ किलोमीटर तक लम्बी कतार लगी हुई है और कांवडि़यों का आना जारी है। उन्होंने बताया कि कांवडि़यों के अधिक संख्या में पहुंच जाने के कारण उन्हें अन्य मार्गों की ओर मोड़ा गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि तीसरे सोमवार को एक लाख से ज्यादा कांवडि़ये बाबा का जलाभिषेक कर सकेंगे। एक अनुमान के मुताबिक करीब डेढ़ लाख कांवडि़ये इस अद्भुत संयोग के दिन भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए पहुंच गए हैं। मंदिर के पट रात 10 बजे श्रृंगार, पूजा के बाद बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है। सादे लिबास में भी पुलिस बल तैनात किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर 105 किलोमीटर पैदल लम्बी यात्रा कर कांवडि़ये बैद्यनाथ धाम पहुंचकर कामना लिंग पर जलाभिषेक करते हैं। सुबह तीन बजे की विशेष पूजा के बाद से ही यहां भक्तों द्वारा जलाभिषेक प्रारम्भ हुआ जो अब तक बदस्तूर जारी है।

आचार्यों के मुताबिक सावन में खासकर सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि, शांति मिलती है, भगवान भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसके अलावा नाग पंचमी को लेकर इस सोमवार का महत्व और भी बढ़ गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.