Move to Jagran APP

अलोपशंकरी के द्वारे लगा मेला

मां अलोपशंकरी के द्वार पर शुक्रवार को विशाल मेला लगा। दूर-दूर से आए भक्तों ने मां के पालने में पुष्प, नारियल, फल व चुनरी अर्पित कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। हर कोई मां के पालने में मत्था टेकने को व्याकुल नजर आया। लोगों ने मां का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

By Edited By: Published: Sat, 31 Mar 2012 05:24 PM (IST)Updated: Sat, 31 Mar 2012 05:24 PM (IST)
अलोपशंकरी के द्वारे लगा मेला

इलाहाबाद। मां अलोपशंकरी के द्वार पर शुक्रवार को विशाल मेला लगा। दूर-दूर से आए भक्तों ने मां के पालने में पुष्प, नारियल, फल व चुनरी अर्पित कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। हर कोई मां के पालने में मत्था टेकने को व्याकुल नजर आया। लोगों ने मां का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। परिसर में हवन व मुंडन कराने वालों की भारी भीड़ रही। इस दौरान मंदिर के आस-पास की दुकानों में भक्तों ने अपने जरूरत के सामानों की खूब खरीददारी भी की। इससे सुबह से लेकर देर रात तक चहल-पहल बनी रही।

loksabha election banner

क्षेमामाई से मांगा आशीष-

सिद्धपीठ मां क्षेमामाई के दरबार में मां का फलों व फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर में मां का दर्शन व पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी। परिसर में भजन-पूजन का सिलसिला सुबह से लेकर देर रात तक चलता रहा। बेबी टंडन के नेतृत्व में महिलाओं ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। इसमें भारी संख्या में व्रती महिलाएं शामिल हुई। महिलाओं ने मां को रिझाने के लिए गायन के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। नवमी पर भी मां का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इस दिन भी यहां दर्शन करने वालों का तांता लगा रहेगा।

मां कल्याणी द्वार जुटे भक्त-

सिद्धपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों ने मां के दिव्य स्वरूप का दर्शन व पूजन कर स्वयं के कल्याण की कामना की। स्वर्ण आभूषणों से मां के महागौरी स्वरूप का मोहक श्रृंगार किया गया। मां के इस दिव्य स्वरूप का दर्शन करने के लिए भक्त व्याकुल नजर आए। भीड़ में हर उम्र के लोग नजर आए। न कोई छोटा न बड़ा। सबके ऊपर माता की आस्था पूरी तरह सवार थी। अध्यक्ष सुशील कुमार पाठक के नेतृत्व में मानव कल्याण के लिए शतचंडी महायज्ञ में आहुति डाली गई। कल्याण करो हे ललितेश्‌र्र्वरी मइया- महाशक्तिपीठ ललितादेवी मंदिर में मां के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ जुटी। भक्तों ने अपने मधुर भजनों से महिमा का गुणगान किया। मंदिर में माता की भव्य चौकी सजाई गई। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कर पूजन हुआ। शाम को स्वर्ण आभूषणों से मां के महागौरी स्वरूप का श्रृंगार किया गया। शाम को सामूहिक आरती उतारी गई। भक्तों ने कल्याण करो हे ललितेश्‌र्र्वरी, जय जय अम्बे मइया, हे माता तेरा भक्त खड़ा आदि से मां की महिमा का बखान किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.