Move to Jagran APP

फिर रोके गए शिवभक्त

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्री अमरनाथ यात्रा जाने के लिए देशभर से आए शिवभक्तों ने सोमवार लगातार दूसरे दिन यात्रा पर रवाना होने का प्रयास किया, जिसे प्रशासन ने नाकाम बना दिया। फर्क सिर्फ इतना था कि गत दिवस शिवभक्तों का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद कर रही थी और आज भाजपा समर्थन में उतरी थी।

By Edited By: Published: Tue, 05 Jun 2012 11:56 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2012 11:56 AM (IST)
फिर रोके गए शिवभक्त

जम्मू। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्री अमरनाथ यात्रा जाने के लिए देशभर से आए शिवभक्तों ने सोमवार लगातार दूसरे दिन यात्रा पर रवाना होने का प्रयास किया, जिसे प्रशासन ने नाकाम बना दिया। फर्क सिर्फ इतना था कि गत दिवस शिवभक्तों का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद कर रही थी और आज भाजपा समर्थन में उतरी थी।

loksabha election banner

सुबह करीब नौ बजे ब्राहमण सभा के बाहर मंच सजा, जिसपर भाजपा के सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राज्यसभा से सांसद तरूण विजय विशेष रूप से पहुंचे। इसके अलावा विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र जैन भी मौजूद रहे। तरूण विजय ने शिव भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड जानबूझकर यात्रा में विघन डालने की कोशिश कर रहा है। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर यात्रा को हर हाल में शुरू करना चाहिए, लेकिन राज्यपाल यात्रा मार्ग पर जमा बर्फ का बहाना बनाकर यात्रा में कटौती कर रहे हैं। इस मुद्दे पर भाजपा चुप नहीं बैठेगी। इस मौके पर परेड क्षेत्र बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। इसके बाद शिवभक्तों ने अमरनाथ रवाना होने की कोशिश की पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस और शिवभक्तों व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हो गई। इस बीच प्रशासन ने बसें मंगवाई और दौ सौ से अधिक शिवभक्तों व भाजपा नेताओं ने विरोध स्वरूप गिरफ्तारियां दी। शिवभक्तों को यात्री निवास भगवती नगर ले जाया गया और करीब दो घंटे बाद रिहा कर दिया गया। शिवभक्तों के समर्थन में स्थानीय भाजपा नेताओं में प्रदेश प्रधान शमशेर सिंह मन्हास, जतिंद्र सिंह, अशोक खजूरिया, राजेश गुप्ता, युवा मोर्चा के मुनीश शर्मा भी उपस्थित रहे। इसके अलावा बजरंगियों ने भी राज्यपाल एनएन वोहरा की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर विरोध जताया। उधर, ज्यौडि़यां में श्री अमरनाथ यात्रा पर जा रहे भाजपा व विश्‌र्र्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया और गिरफ्तार कर पुलिस चौकी ले गई। तीन घंटे के बाद कार्यकर्ताओं को रिहा रिहा कर दिया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.