यमुना निर्मल करने को बनेगी कार्ययोजना
यमुना की दुर्गति दूर करने के लिये अब आइआइटी रुड़की और दिल्ली कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नदी की बदहाली को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में दायर रिट के बाद कार्ययोजना तैयार हो रही है।
आगरा। यमुना की दुर्गति दूर करने के लिये अब आइआइटी रुड़की और दिल्ली कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नदी की बदहाली को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में दायर रिट के बाद कार्ययोजना तैयार हो रही है। इसमें एनसीआर के अलावा आगरा भी शामिल किया जायेगा। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को दी जायेगी योजना
अध्ययन के सिलसिले में वरिष्ठ अधिकारियों का दल एक दौरा कर चुका है। छह महीने के भीतर कार्ययोजना बनाकर पर्यावरण एवं वन विभाग को सौंप दी जायेगी। इससे पहले दिल्ली के नालों की टेपिंग के इंटरसैप्टर चैनल बनाने की महत्वाकांक्षी योजना में आइआइटी दिल्ली सहभागी था। गोकुल से ताजमहल के डाउन में महल बादशाही तक नदी के भाग का अध्ययन कर आइआइटी कानपुर के प्रोफेसर बिथिन दत्ता ने योजना तैयार की थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर