गिरिजा व्यास ने किए बदरी विशाल के दर्शन
लोकसभा में मुख्य सचेतक गिरिजा व्यास व सूबे की पर्यटन मंत्री अमृता रावत ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन देश की प्रगति की कामना की।
बदरीनाथ। लोकसभा में मुख्य सचेतक गिरिजा व्यास व सूबे की पर्यटन मंत्री अमृता रावत ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन देश की प्रगति की कामना की। पूजा धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल व वेदपाठियों ने संपन्न कराई। वीआईपी टोकन लेकर उन्होंने सिंहद्वार से मंदिर में प्रवेश किया। इस मौके पर गिरिजा व्यास ने कहा कि भारत के चारों धाम देश को एक सूत्र में बांधते हैं।
रविवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम पहुंचकर जो शांति मिली, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इस मौके पर राज्य की पर्यटन मंत्री अमृता रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर पक्के शौचालय बनाए जाएंगे। लामबगड़ व सिरोबगड़ जैसे भूस्खलन वाले क्षेत्रों से निपटने के लिए टनल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गढवाल सांसद सतपाल महाराज ने टनल निर्माण का मामला लोकसभा में भी उठाया है। नंदा देवी राजजात यात्रा को सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि माणा व नीती दर्रे से मानसरोवर यात्रा शुरू करने के लिए भी केंद्र से वार्ता की जाएगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर