कुंभ में दिखेगा बॉलीवुड का तड़का
कुंभ में बॉलीवुड एक्टर व एक्ट्रेस के आने की खबर तो पहले से ही थी। राजपाल यादव ने बॉलीवुड की उपस्थिति पहले ही दर्ज करा दी थी। पहले स्नान पर शिल्पा शेट्टी का आना सरप्राइज रहा।
इलाहाबाद। कुंभ में बॉलीवुड एक्टर व एक्ट्रेस के आने की खबर तो पहले से ही थी। राजपाल यादव ने बॉलीवुड की उपस्थिति पहले ही दर्ज करा दी थी। पहले स्नान पर शिल्पा शेट्टी का आना सरप्राइज रहा। अब अक्षय कुमार और ट्विकंल खन्ना के बच्चों के साथ आने के संकेत हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, आशुतोष राणा के भी आने की उम्मीद लगाई जा रही है।
हिंदुजा बंधुओं के साथ पहुंचीं शिल्पा-
मकर संक्रांति के मौके पर हिन्दुजा बंधुओं के साथ एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की भी प्रजेंस कुंभ एरिया में रही। सरप्राइज विजिट पर आईं शिल्पा और हिन्दुजा बंधुओं का वेलकम करने के लिए खुद डीएम राजशेखर मौजूद थे। वह खुद उन्हें लेकर सेक्टर 13 में स्थित परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि जी के पास पहुंचे। शिल्पा ने करीब एक घंटा यहां बिताया और पॉलीथिन यूज न करने को लेकर कैंपेन का हिस्सा बनने का संकल्प लिया।
गंगा रक्षा के लिए दिलाई गई शपथ-
अरैल घाट स्थित गंगा एक्शन परिवार व परमार्थ निकेतन के महाशिविर में शाम करीब पांच बजे अचानक हलचल बढ़ी। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी श्री स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि जी से मिलने महाशिविर पहुंची। उनके साथ उद्योगपति श्रीचंद्र हिंदुजा, प्रकाश हिंदुजा, गोपी चंद्र हिंदुजा, अशोक हिंदुजा भी थे। शिल्पा शेट्टी मुनि जी के साथ यज्ञशाला पहुंचीं और यज्ञ कुंड में आहुति दी। स्वामी चिदानंद ने शिल्पा शेट्टी के हाथ में गंगा जल देकर गंगा प्रदूषण रोकने के लिए बॉलीवुड लेवल पर प्रयास करने का संकल्प दिलाया। शिल्पा ने खुशी-खुशी इसके लिए हामी भरी। महाशिविर के सूचना निदेशक राम महेश मिश्रा के अनुसार कुटिया में आने से पहले शिल्पा शेट्टी ने डीएम और प्रशासनिक ऑफिसर की घेराबंदी के बीच जाकर संगम में स्नान किया। वह करीब 5 बजकर 10 मिनट पर प्रयाग पहुंची थी। स्वामी जी ने उन्हें अपने हाथों से प्रसाद ग्रहण कराया। इसके बाद उन्होंने शिविर के प्रशिक्षुओं से मुलाकात की। करीब 45 मिनट बाद वह मुंबई की फ्लाइट पकड़ने बनारस चली गई। [आईनेक्स्ट]
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर