विहिप के वरिष्ठ नेता बनाएंगे रणनीति
श्री अमरनाथ यात्रा ज्येष्ठ पूर्णिमा [चार जून] से शुरू करने के लिए विश्व हिंदू परिषद रणनीति बनाने में जुटी है। इस सिलसिले में विहिप के मार्गदर्शन मंडल के सदस्य अशोक सिंहल, जगत गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद जी सरस्वती और अन्य नेता रविवार को जम्मू पहुंच रहे हैं। यहां एक सम्मेलन कर यात्रा अवधि के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
जम्मू, जागरण ब्यूरो। श्री अमरनाथ यात्रा ज्येष्ठ पूर्णिमा [चार जून] से शुरू करने के लिए विश्व हिंदू परिषद रणनीति बनाने में जुटी है। इस सिलसिले में विहिप के मार्गदर्शन मंडल के सदस्य अशोक सिंहल, जगत गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद जी सरस्वती और अन्य नेता रविवार को जम्मू पहुंच रहे हैं। यहां एक सम्मेलन कर यात्रा अवधि के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने 25 जून से यात्रा शुरू करने की घोषणा की है। जबकि विहिप ज्येष्ठ पूर्णिमा से ही यात्रा शुरू करने पर अड़ा हुआ है। विहिप व अन्य हिंदू संगठनों ने तीन जून को जम्मू से जत्थे भेजने की घोषणा कर दी है। लेकिन अभी तक यात्रा मार्गो पर बर्फ जमी हुई है। विहिप के प्रदेश प्रधान डॉ. रमाकांत दुबे का कहना है कि संगठन के राष्ट्रीय स्तर के नेता इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय करेंगे। हालांकि, विहिप अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है कि यात्रा ज्येष्ठ पूर्णिमा पर ही शुरू की जाए और श्री अमरनाथ श्राईन बोर्ड को शीघ्र यात्रा मार्ग साफ कर देना चाहिए। यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। यात्रा में कटौती मंजूर नहीं है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी विहिप व श्री अमरनाथ यात्री न्यास ने यात्रा को पहले शुरू करने की घोषणा कर दी थी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू पहुंच गए थे। लेकिन यात्रा मार्ग साफ नहीं होने के कारण यात्री जा नही पाए और न ही सरकार ने उन्हें अनुमति दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौटना गए थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर