34 साल बाद आया मंगलवार का संयोग
मंगलवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए। करीब 34 साल यह शुभ संयोग बना है। पहले दिन कलश स्थापना के बाद मां के भक्तों ने हवन-पूजन किया। मंदिरों में खूब भीड़ रही।
आगरा। मंगलवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए। करीब 34 साल यह शुभ संयोग बना है। पहले दिन कलश स्थापना के बाद मां के भक्तों ने हवन-पूजन किया। मंदिरों में खूब भीड़ रही।
ज्योतिषाचार्य किरण जेटली ने बताया कि मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। पौने सात बजे तक चित्रा नक्षत्र रहा, जो बेहद शुभ माना जाता है। वर्ष 1978 में भी शारदीय नवरात्र में कुछ ऐसा ही संयोग बना था। उन्होंने बताया कि करीब 27 साल के बाद वर्ष 2039 में भी नवरात्र मंगलवार से ही शुरू होंगे। वहीं बुधवार से सूर्य कन्या से तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। उधर, नवरात्र के पहले दिन कलश की स्थापना की गई। शैली पुत्री का पूजन किया गया। जबकि मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर