पिथौरागढ़ पहुंची शिला डोली यात्रा
विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा का पिथौरागढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। यात्रा में शामिल भक्तों ने देर रात तक भक्तिमय कार्यक्त्रम प्रस्तुत किए।
पिथौरागढ़। विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा का पिथौरागढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। यात्रा में शामिल भक्तों ने देर रात तक भक्तिमय कार्यक्त्रम प्रस्तुत किए।
गुरना पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद धारी धमौड़ पहुंची यात्रा का महिलाओं ने परम्परागत ढंग से स्वागत किया और भगवान विश्वनाथ से आशीर्वाद लिया। मुख्य कार्यक्त्रम एशियन एकेडमी स्कूल में हुआ। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने डोली को कंधा लगाकर मां दुर्गा के मंदिर तक पहुंचाया। इस मौके पर यात्रा के साथ चल रहे शिक्षा मंत्री एमपी नैथानी ने यात्रा के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा हर की पैड़ी से शुरू हुई यात्रा पूरे राज्य में घुमेगी। उन्होंने कहा धर्म और संस्कृति से ही उत्तराखंड की पहचान है और इस पहचान को बनाए रखना हर राज्यवासी का कर्तव्य है।
इसके बाद विद्यालय में डोली की आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। पूजा अर्चना के बाद धार्मिक कार्यक्त्रम हुए जो देर रात तक चले। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक वीरेन्द्र पाल ने यात्रा को विद्यालय में लाए जाने पर आभार जताते हुए कहा विद्यालय हर वर्ष यात्रा का इसी तरह स्वागत करेगा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेन्द्र लुंठी, एआइसीसी मेम्बर रवीन्द्र बिष्ट, खेल प्रकोष्ठ के धीरेन्द्र चौहान, एसडीएम आरडी पालीवाल, उद्योग व्यापार मंडल के पवन जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे। संचालन नीता पंत
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर