सद्पुरुषों की संगत अपनाए मनुष्य
मनुष्य को हमेशा सद्पुरुषों की संगत में रहना चाहिए। यह प्रवचन निरंकारी भवन घुरकड़ी में सेवा सुमिरन सत्संग में निरंकारी मिशन के राष्ट्रीय महासचिव महात्मा बीडी नागपाल ने किए।
मनुष्य को हमेशा सद्पुरुषों की संगत में रहना चाहिए। यह प्रवचन निरंकारी भवन घुरकड़ी में सेवा सुमिरन सत्संग में निरंकारी मिशन के राष्ट्रीय महासचिव महात्मा बीडी नागपाल ने किए। उन्होंने कहा कि मिशन के उद्देश्य को लेकर हर निरंकारी सभी को एकजुट होकर रहने का संदेश दे रहा है। विश्व में अशांति के लिए मनुष्य स्वयं जिम्मेवार है। मानव अहंकार, लोभ, क्रोध, मोह के जाल में फंसा रहता है। बुरे विचारों के कीचड़ में दबा रहता है। उन्होंने कहा कि सत्संग में मिलने वाले ज्ञान से मन के मैल को दूर किया जा सकता है। प्रभु सुमिरन से ही विचारों में शुद्धि होगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर