Move to Jagran APP

गायत्री महायज्ञ में सर्व कल्याण की कामना

देव आहृवान के साथ गायत्री महायज्ञ का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। सात सौ से अधिक महिला एवं पुरुषों ने 51 कुंडों में आहुतियां दीं। जिसमें सभी के सर्व कल्याण की कामना की।

By Edited By: Published: Sat, 06 Apr 2013 11:59 AM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2013 11:59 AM (IST)
गायत्री महायज्ञ में सर्व कल्याण की कामना

आगरा। देव आहृवान के साथ गायत्री महायज्ञ का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। सात सौ से अधिक महिला एवं पुरुषों ने 51 कुंडों में आहुतियां दीं। जिसमें सभी के सर्व कल्याण की कामना की।

loksabha election banner

गायत्री शक्ति पीठ और अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा के सैक्टर 11 में शुक्रवार को यज्ञ का शुभारंभ हुआ। जिसकी शुरुआत हरिद्वार से आये डॉ.इंद्रेश पथिक ने वेदमंत्रों के साथ की। उन्होंने मंच से सूक्ष्म शक्तियों और 33 करोड़ देवताओं के प्रतीक 33 देवताओं का आ ान किया। नवग्रह, पंचतत्व पूजन कराया। देव शक्ति स्थापित करने के बाद हवन कुंडों में अग्नि जलायी और यज्ञ में आहुतियां दीं। 51 कुंडों में करीब 700 लोगों ने गायत्री मंत्र के साथ आहुतियां दी। सायंकाल प्रज्ञा पुराण कथा श्रवण करायी गयी। जिसमें देशकाल परिस्थितियों के अनुरूप समस्याओं का निवारण बताया गया। श्री पाठक ने प्रवचन में कर्मकांड के महत्व को समझाया। बताया कि प्राणायाम करने से शरीर में शक्ति बढ़ती है। मस्तक पर चंदन लगाने से शरीर में शीतलता आती है। विजय पाल सिंह, उमेश कुलश्रेष्ठ, अरुण साहू, ओपी सिकरवार और सोमलता आदि ने व्यवस्था संभाली। शनिवार को प्रात: 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ होगा। सायं 5 बजे से 7 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.