गत्ते के पुलिसिया वाहन से यातायात नियंत्रण
चीन की सड़कों पर तेजी से बढ़ रहे यातायात के नियंत्रण के लिए पुलिस एक अनोखा तरीका अपना रही है। आश्चर्यजनक रूप से यह उपाय कारगर भी साबित हो रहा है।
बीजिंग। चीन की सड़कों पर तेजी से बढ़ रहे यातायात के नियंत्रण के लिए पुलिस एक अनोखा तरीका अपना रही है। आश्चर्यजनक रूप से यह उपाय कारगर भी साबित हो रहा है। पूर्वी चीन के जियांग्शू प्रांत में सड़क के किनारे गत्ते से बने पुलिस की गाड़ी के कटआउट इस तरह से खड़े किए गए हैं जैसे वे सचमुच के हों। दूर से ही जब कोई वाहन चालक इसे देखता है तो पुलिस की गाड़ी समझकर यातायात से जुड़े सभी नियम कानूनों का पालन करना तुरंत शुरू कर देता है। मुख्य रूप से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम किए जाने के लिए अपनाए गए इस तरीके का फायदा भी मिल रहा है। वहीं, इसमें ज्यादा लागत भी नहीं लग रही है। देखा, इसे कहते हैं चीनी समझ।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर