Move to Jagran APP

रामनवमी के मौके पर पूरा शहर राममय

भगवान राम के जन्मदिवस रामनवमी के मौके पर रविवार को जालंधर में आयोजित समारोहों से पूरा शहर राम के रंग में रंग गया और शहर भर में शोभा यात्रा एवं झाकियां निकाली गई। रामनवमी उत्सव कमेटी की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा ने पूरे शहर को राममय कर दिया।

By Edited By: Published: Mon, 02 Apr 2012 12:37 PM (IST)Updated: Mon, 02 Apr 2012 12:37 PM (IST)
रामनवमी के मौके पर पूरा शहर राममय

जालंधर। भगवान राम के जन्मदिवस रामनवमी के मौके पर रविवार को जालंधर में आयोजित समारोहों से पूरा शहर राम के रंग में रंग गया और शहर भर में शोभा यात्रा एवं झाकियां निकाली गई। रामनवमी उत्सव कमेटी की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा ने पूरे शहर को राममय कर दिया।

loksabha election banner

श्री रामनवमी उत्सव कमेटी की ओर से शहर में रविवार को शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम दरबार के अलावा महादेव और अन्य देवताओं की झांकियां भी थी। इससे पहले हिंद समाचार मैदान में कमेटी की ओर से विशाल धार्मिक जलसे का आयोजन किया गया। इसमें सूबे के अलग- अलग हिस्सों से राम भक्तों ने शिरकत किया।

इस शोभा यात्रा से पूरा शहर राम मय हो गया। इसके अलावा विभिन्न संगठनों ने पूरे शहर में रामधुन के बीच लंगर लगाया ओर लोगों के बीच प्रसाद बांटा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.