गुरु अर्जुन देव जी की शहादत पर रोशनी डाली
पंजाब विश्वविद्यालय के गुरु नानक सिख स्टडीज की ओर से आयोजित विशेष व्याख्यान में प्रख्यात इतिहासकार डा. किरपाल सिंह ने गुरु अर्जुन देव की जीवनी पर प्रकाश डाला।
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के गुरु नानक सिख स्टडीज की ओर से आयोजित विशेष व्याख्यान में प्रख्यात इतिहासकार डा. किरपाल सिंह ने गुरु अर्जुन देव की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों व शिक्षकों से गुरु अर्जुन देव की शहादत से जुड़े ऐतिहासिक पहलू साझा किए। डा. किरपाल सिंह ने बताया कि बागी राजा खुसरो ने युद्ध में हार का मुंह देखने के बाद पनाह पाने व भोजन के लिए गुरु अर्जुन देव से संपर्क साधा था, लेकिन किसी ने सम्राट जहांगीर को गलत सूचना दे दी कि गुरु अर्जुन देव ने खुसरो से हाथ मिला लिया है, उसे बतौर बागी आशीर्वाद भी दिया है। इससे जहांगीर गलतफहमी का शिकार हो गए। डा. किरपाल ने कहा कि गुरु अर्जुन देव की शहादत का एक प्रमुख तथ्य यह भी है। गुरु नानक सिख स्टडीज विभाग की चेयरपर्सन डा. जसपाल कौर कंग ने व्याख्यान में भाग लेने वाले सभी शिक्षकों व शोध कर्ताओं का आभार व्यक्त किया। डा. कौर ने कहा कि विभाग गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर निरंतर व्याख्यान आयोजित करता रहेगा। व्याख्यान में साइकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एमेरिट्स जितेंद्र मोहन व डीन आर्ट्स फैकल्टी प्रो. बीएस घुम्मन ने भी भाग लिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर