दिल्ली में श्रद्धापूर्वक मनाया गया ईस्टर
ईसाईयों का पवित्र त्योहार ईस्टर दिल्ली में रविवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाऔर भोज का आयोजन किया गया। यह त्योहार प्रभु ईसा मसीह फिर से जीवित होने की याद में मनाया जाता है।
नई। ईसाईयों का पवित्र त्योहार ईस्टर दिल्ली में रविवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाऔर भोज का आयोजन किया गया। यह त्योहार प्रभु ईसा मसीह फिर से जीवित होने की याद में मनाया जाता है।
ईस्टर के मौके पर मध्यरात्रि की सामूहिक प्रार्थना में शामिल होने के लिए शनिवार रात गिरजाघरों में भारी भीड़ जुटी। जॉय मैथ्यू ने बताया कि गुडफ्राइडे दुख का दिन होता है, वहीं ईस्टर खुशियां मनाने का अवसर है।
गिरजाघरों में लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर पूरी रात ईस्टर के अवसर पर प्रार्थनाएं कीं और अपने समुदायों के बीच बन्स व भोजन के पैकेट बांटे। मैथ्यू ने बताया कि प्रार्थना मध्यरात्रि के तुरंत बाद शुरू हुई। कहा जाता है कि ईसा मसीह इसी समय दोबारा जीवित हुए थे। मध्यरात्रि की विशेष प्रार्थना के बाद रविवार को हमने दिनभर खुशियां मनाई और बड़े भोज का आयोजन किया।
श्रीनी जैकब ने कहा कि हमने इस त्योहार के लिए एक सप्ताह पहले से खरीददारी शुरू कर दी थी। भोज पर काफी खर्च किया जाता है। इसमें बत्तख का भूना मांस, रेड वाइन, सेब के टुकड़े और मफिंस परोसी जाती है। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए यह बड़ा ही आनंददायक होता है। वे छुपाकर रखे हुए रंग-बिरंगे ईस्टर एग्स खोजते हैं। ये एग्स प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने का प्रतीक माने जाते हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर