तीन लाख श्रद्धालुओं ने किए बर्फानी के दर्शन
बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। पवित्र हिमलिंग के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। यात्रा के 14वें दिन रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या तीन लाख पहुंच गई। गत शनिवार तक 2.78 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर लिए थे। औसतन 20 से 22 हजार श्रद्धालु रोजाना पवित्र गुफा पहुंच रहे हैं। वहीं करीब 200 साधुओं को भी एसआरटीसी की बसों में निशुल्क यात्रा पर भेज रहा है।
जम्मू, जागरण ब्यूरो। बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। पवित्र हिमलिंग के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। यात्रा के 14वें दिन रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या तीन लाख पहुंच गई। गत शनिवार तक 2.78 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर लिए थे। औसतन 20 से 22 हजार श्रद्धालु रोजाना पवित्र गुफा पहुंच रहे हैं। वहीं करीब 200 साधुओं को भी एसआरटीसी की बसों में निशुल्क यात्रा पर भेज रहा है।
इस बीच, यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर जम्मू से सुबह 4213 श्रद्धालुओं का एक और जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। जत्थे में 3041 पुरुष, 842 महिलाएं, 78 बच्चे और 252 साधु शामिल थे, जो 136 वाहनों पर यात्रा पर निकले।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर