Move to Jagran APP

त्रिनिदाद में हिंदुओं ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

त्रिनिदाद व टोबैगो में 300,000 से ज्यादा हिंदुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाया। लोगों ने मंदिरों व घरों में विशेष पूजा-अर्चना की।

By Edited By: Published: Sat, 11 Aug 2012 12:50 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2012 12:50 PM (IST)
त्रिनिदाद में हिंदुओं ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद व टोबैगो में 300,000 से ज्यादा हिंदुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाया। लोगों ने मंदिरों व घरों में विशेष पूजा-अर्चना की।

loksabha election banner

गौरतलब है कि त्रिनिदाद व टोबैगो 31 अगस्त को अपना 50वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। ऐसे में जन्माष्टमी के अवसर पर यहां देश में शांति, उन्नति व स्थिरता के लिए प्रार्थना की गई। हिंदुओं ने व्रत रखा और 300 से ज्यादा मंदिरों में प्रार्थनाएं कीं।

कई परिवारों व सामुदायिक समूहों ने भगवान कृष्ण का भागवत पाठ किया। हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ भगवद गीता को कृष्ण का संदेश माना जाता है।

हाल ही में अमेरिका की इंटरनेशनल गीता सोसायटी ने एक कार्यक्रम के जरिए यहां व दुनियाभर में इसकी प्रतियां वितरित की थीं ताकि लोग इसे पढ़ सकें और खुद का आकलन कर इसके संदेश को खुद के व्यक्तिगत जीवन में उतारें व दुनियाभर में फैलाएं।

कहा जाता है कि हेनरी डेविड थोरेयू, महात्मा गांधी, अल्बर्ट आइंस्टीन, एल्डस हक्सले व अल्बर्ट श्वेत्जर जैसी हस्तियां गीता से प्रभावित थीं। हक्सले ने इसे सदाबहार दर्शन कहा था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.