Move to Jagran APP

गुप्त नवरात्र पर विंध्यधाम में आज से विशेष अनुष्ठान

आदि शक्ति मां विंध्यवासिनी का दरबार आषाढ़ सुदी से शुरू होने वाले गुप्त नवरात्र के नौ दिन तक अनुष्ठान व देवी सूक्तों से गुंजायमान रहेगा। इस बीच गुप्त एवं साधना करने वाले भक्तों का जमावड़ा लगेगा।

By Edited By: Published: Wed, 20 Jun 2012 12:24 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2012 12:24 PM (IST)
गुप्त नवरात्र पर विंध्यधाम में आज से विशेष अनुष्ठान

मीरजापुर। आदि शक्ति मां विंध्यवासिनी का दरबार आषाढ़ सुदी से शुरू होने वाले गुप्त नवरात्र के नौ दिन तक अनुष्ठान व देवी सूक्तों से गुंजायमान रहेगा। इस बीच गुप्त एवं साधना करने वाले भक्तों का जमावड़ा लगेगा।

loksabha election banner

कर्मकांडी पं. रामलाल त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष में पांच नवरात्र होते हैं। इनका अलग-अलग महत्व है। उन्होंने बताया कि वांसतिक और शारदीय नवरात्र को प्रत्यक्ष नवरात्र की संज्ञा दी गई है। इसी प्रकार दो गुप्त नवरात्र का महात्म्य है। जो भी भक्त गुप्त तरीके से देवी की आराधना करना चाहते हैं उनके लिए यह उपयुक्त होता है। उन्होंने बताया कि माघ सुदी प्रतिपदा से माघ सुदी नवमी तक और आषाढ़ सुदी प्रतिपदा से आषाढ़ सुदी नवमी तक गुप्त नवरात्र होता है। इस प्रकार 20 जून से गुप्त नवरात्र शुरू हो जाएगा। इस बीच विंध्यधाम में विभिन्न अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पौष सुदी में शाकंभरी नवरात्र का अलग ही महात्म्य है। तांत्रिक विधि से साधना करने वाले भक्तों के लिए यह नवरात्र सबसे उपयुक्त होता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.