कल होंगे बाबा चट्टानी के दर्शन
बाबा बुढ्डा अमरनाथ यात्रा शुक्त्रवार से शुरू हो रही है। यात्रियों का पहला जत्था आज शाम पुंछ पहुंचेगा और शनिवार सुबह बाबा चट्टानी के दर्शन करने के बाद वापस जम्मू के लिए रवाना होगा। यात्रियों के स्वागत के लिए विभिन्न संगठन तैयारी में जुटे हैं।
राजौरी। बाबा बुढ्डा अमरनाथ यात्रा शुक्त्रवार से शुरू हो रही है। यात्रियों का पहला जत्था आज शाम पुंछ पहुंचेगा और शनिवार सुबह बाबा चट्टानी के दर्शन करने के बाद वापस जम्मू के लिए रवाना होगा। यात्रियों के स्वागत के लिए विभिन्न संगठन तैयारी में जुटे हैं।
शनिवार सुबह यात्रियों का जत्था सुंदरबनी पहुंचेगा। यहां कुछ देर विश्राम के बाद भक्त दोपहर में राजौरी पहुंचेंगे। यहां जलपान करने के बाद यात्री पुंछ के लिए रवाना होंगे। बीजी और सुरनकोट में भी यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु पुंछ पहुंचेंगे। यहां रात में रुकने का प्रबंध किया गया है। शनिवार सुबह पुंछ से रवाना होकर श्रद्धालु मंडी राजपुरा स्थित बाबा बुढ्डा अमरनाथ जी के दर्शन करेंगे और वापस जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे।
कड़ी सुरक्षा में रहेंगे यात्री- जम्मू से लेकर बाबा बुढ्डा अमरनाथ तक श्रद्धालु कड़ी सुरक्षा में रहेंगे। बिना सुरक्षा किसी यात्री वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा जत्थे के आगे पीछे व बीच में सीआरपीएफ एवं राज्य पुलिस के जवान अपने वाहनों में चलेंगे। हर थाना प्रभारी पर यात्रा को अपने क्षेत्र से सुरक्षित निकालने की जिम्मेदारी होगी। एसपी राजौरी मुबस्सर लतीफी का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यात्री तय रूट से जाएंगे कोई यात्री डेरा गली मार्ग से जाने का प्रयास करता है तो उसे रोक लिया जाएगा। यात्री सिर्फ बीजी मार्ग से ही यात्रा कर सकते हैं। इस मार्ग पर सुरक्षाबलों के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
जगह-जगह चिकित्सा सुविधा- श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कई शिविर लगाए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जहूर अहमद शाल का कहना है कि सुंदरबनी से बीजी तक शिविरों में डॉक्टर के साथ अन्य कर्मचारी भी 24 घंटे उपस्थित रहेंगे।
महामंडलेश्वर करेंगे यात्रा का शुभारंभ-
महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज सुंदरबनी व राजौरी में यात्रा का शुभारंभ करेंगे। शुक्त्रवार दोपहर 12 बजे स्वामी जी आधार शिविर में ध्वजारोहण के साथ दीप प्र”वलित करके यात्रा का आरंभ करेंगे। इस अवसर पर जिला आयुक्त के साथ अन्य अधिकारी व विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्य भी मौजूद होंगे।
पहले जत्थे में पांच सौ शिवभक्त होंगे रवाना।
जम्मू से आज रवाना होंगे श्रद्धालु-
जिला पुंछ में स्थित बाबा बुढ्डा अमरनाथ के दर्शनों के लिए पांच सौ श्रद्धालुओं का जत्था शुक्त्रवार सुबह भगवती नगर स्थित आधार शिविर से रवाना होगा। राजमाता चंद्रकांता, लक्ष्मी कांता चावला सहित धार्मिक संगठनों के नेता विधिवत रूप से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यात्रा में शामिल होने के लिए देश भर से श्रद्धालु भगवती नगर यात्री निवास पहुंचे रहे है। वीरवार को यात्रा का श्रीगणेश करने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के पंजीकरण की प्रक्त्रिया आरंभ की। बजरंग दल के सहसंयोजक राजेश पांडे ने बताया कि पहले जत्थे में करीब पांच सौ श्रद्धालु रवाना होंगे।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बुढ्डा अमरनाथ के दर्शन किए थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि 28 दिन तक चलने वाली इस यात्रा में इस बार देशभर से रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु यात्रा में शामिल होंगे। पांडे ने कहा कि यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की मदद से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर