Move to Jagran APP

गणपति के दर्शन को भक्तों का लगा तांता

गणेश महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने सुख, शांति तथा बुद्धि के देवता भगवान गणेश को अति प्रिय लड्डूओं को भोग लगाकर प्रसाद बांटा।

By Edited By: Published: Fri, 21 Sep 2012 03:15 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2012 03:15 PM (IST)
गणपति के दर्शन को भक्तों का लगा तांता

लुधियाना। गणेश महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने सुख, शांति तथा बुद्धि के देवता भगवान गणेश को अति प्रिय लड्डूओं को भोग लगाकर प्रसाद बांटा।

loksabha election banner

जनकपुरी में बाबा गणपति सेवा संघ द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव पंजाब के राजा सिद्धि विनायक गणेश जी के दर्शनों को भक्तों का तांता लगा रहा। जनकपुरी में बुधवार को आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक रोशन प्रिंस ने सुंदर भजनों के साथ भगवान गणेश का गुणगान कर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर गीता आश्रम के स्वामी निष्ठा जी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गणपति जी के गुणों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। भगवान गणेश जी माता पिता के परम भक्त थे। उनकी भांति हम सबको माता पिता की सेवा करनी चाहिए। वीरवार को अशोक, हनी बेदी, प्रदीप गुप्ता, मंगत राम, कांति नंदन, मोहन लाल तथा गोगा बांसल ने विधिवत पूजा करवाई।

सलेम टाबरी स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर में गणपति सेवा संघ द्वारा आयोजित गणपति महोत्सव के पहले दिन रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कुमार बाणी एंड पार्टी ने भगवान गणपति के सुंदर भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर संघ के सचिव कमल कुमार ने बताया कि 28 सितंबर को भगवान गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

फील्ड गंज में सिद्धि विनायक मंडल की ओर से 6वां गणपति महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव में सभी सदस्यों द्वारा मिलकर गणेश जी महाराज की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर प्रधान साजन अंसारी ने बताया कि गजराज जी की विशाल शोभायात्रा रविवार को 23 सिंतबर को निकाली जाएगी।

जालंधर बाइपास में सिद्धदाता सेवा सोसायटी द्वारा गणेश महोत्सव के दूसरे दिन भगवान गणेश की 101 फुट उंची प्रतिमा का पूजन श्रद्धापूर्वक किया गया। इस मौके पर पं. सोमनाथ, पं. अजय वशिष्ठ, पं. विनोद शर्मा तथा पं. शमशेर दीक्षित ने मंत्रोच्चारण किया। इस दौरान प्रधान राजेश रुद्रा ने बताया कि 101 फुट ऊंची विशाल प्रतिमा के साथ बने सिद्धदाता मंदिर में 23 सिंतबर को पांच फुट की गणपति जी की मूर्ति की स्थापना की जा रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.