गंगा-यमुना की स्वच्छता को आगे आएं प्रवासी
। भारत में गंगा एवं यमुना नदियों की स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे अभियान में अमेरिका के कई भारतीय मूल के लोगों ने भी सहयोग देने का संकल्प लिया।
ऋषिकेश [देहरादून]। भारत में गंगा एवं यमुना नदियों की स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे अभियान में अमेरिका के कई भारतीय मूल के लोगों ने भी सहयोग देने का संकल्प लिया।
परमार्थ के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि महाराज ने अपने अमेरिका प्रवास के दौरान प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। जिसमें प्रवासी भारतीयों ने चिदानंद मुनि महाराज को गंगा व यमुना स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी देने की बात कही। परमार्थ के मीडिया कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान चिदानंद मुनि महाराज ने कहा कि भारत में एक नालेज बैंक बनाया जाना चाहिए। इसके माध्यम से प्रवासी भारतीय अपनी सेवाएं भारत में दे सकें। शिकागो में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुनि महाराज को सम्मानित किया गया, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय जगत में सेवाएं दे रही सिख जगत की कई हस्तियां मौजूद थी। मुनि महाराज ने सम्मान में मिली मोतियों की माला गंगा एक्शन परिवार को भेंट की ताकि इस राशि से गंगा सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों को गति दी जा सके। वहीं, शुक्रवार को परमार्थ निकेतन की सांध्य कालीन गंगा आरती में उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड आइएएस राकेश कुमार ने भाग लिया। उन्होंने महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान परमार्थ निकेतन से जुड़े सभी लोग मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर