रामेश्वर में रो पड़े पंचकोशी यात्री
पंचकोशी यात्रा के तीसरे पड़ाव रामेश्वर में सोमवार को तीर्थ यात्रियों का जत्था पहुंचना शुरू हुआ। बिजली पानी अन्य सुविधाओं के अभाव में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ व धक्का-मुक्की से कई श्रद्धालु रो पड़े।
हरहुआ। पंचकोशी यात्रा के तीसरे पड़ाव रामेश्वर में सोमवार को तीर्थ यात्रियों का जत्था पहुंचना शुरू हुआ। बिजली पानी अन्य सुविधाओं के अभाव में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ व धक्का-मुक्की से कई श्रद्धालु रो पड़े।
यहां भोर के लगभग चार बजे से यात्रियों का आना शुरू हो गया था। साथ ही शुरू हुआ स्नान-ध्यान का क्रम। इस बीच वरुणा में स्नान के दौरान सारनाथ का सुरेश (19 वर्ष) डूबने लगा। स्थानीय तैराकों ने तत्परता बरतते हुए उसे बचाया। उधर, धर्मशालाओं में शरण ली तो उमस के कारण भाग कर बाहर आए और बगीचों में शरण ली। प्यास लगी तो पीने के पानी का टोटा। इसके लिए जल निगम की ओर से टैंकर तक की व्यवस्था नहीं की गई थी। अस्थायी शौचालय की व्यवस्था न होने से सड़कों के किनारे गंदगी से पट गए। यही नहीं क्षेत्र में जल पुलिस व महिला पुलिस की व्यवस्था भी नहीं की गई थी।
भीमचंडी में खराब व्यवस्था-
पंचकोशी यात्रा के दूसरे पड़ाव भीमचंडी में भी दुर्वयवस्था का अंबार रहा। धर्मशालाओं और उसके बाहर भी गंदगी तो पीने के पानी तक इंतजाम नहीं किया गया था। खराब सड़कों से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर