Move to Jagran APP

नन्दगांव जन्मेंगे कन्हाई

ब्रजभूमि में भगवान श्रीकृष्ण कभी बड़े नहीं होते। भक्तों के अपार भाव को देखते हुये उन्हें हर साल जन्म लेना पड़ता है।

By Edited By: Published: Wed, 08 Aug 2012 03:15 PM (IST)Updated: Wed, 08 Aug 2012 03:15 PM (IST)
नन्दगांव जन्मेंगे कन्हाई

गोवर्धन। ब्रजभूमि में भगवान श्रीकृष्ण कभी बड़े नहीं होते। भक्तों के अपार भाव को देखते हुये उन्हें हर साल जन्म लेना पड़ता है। बरसाना स्थित श्रीजी मंदिर हो अथवा नंदगांव का नंदभवन, अपने अजन्मे प्रभु के जन्म से पूर्व सजधज कर तैयार है।

prime article banner

नंदगांव में जन्म लेने वाले कन्हैया को बरसाना का गोसाई समाज बधाई देने के लिए तत्पर दिखाई दे रहा है। विभिन्न लीलाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को कान्हा की ब्रजलीलाओं का दर्शन भी आकर्षण का केन्द्र रहता है। नंदगांव ही ऐसा स्थल है जहां भगवान आशुतोष भोलेनाथ को प्रभु के दर्शन काफी मन्नतों के बाद हुये और उनको एक बार तो नंद के द्वार से ही लौटा दिया गया था। ब्रज की परंपरा में खास बात यह है कि यहां जन्मोत्सव नहीं मनाया जाता बल्कि भक्तों में प्रभु के जन्म लेने का भाव होता है और उसी भाव से नंदोत्सव, लाला को झूला झुलाना, खिलौनों से खिलाने का भाव प्रभु के हर साल जन्म लेने के भाव को प्रदर्शित करता है।

बरसाना में भी मनेगा जन्मोत्सव-

भगवान श्रीकृष्ण की आराध्य शक्ति राधारानी का गांव बरसाना भी आनंद कंद श्रीकृष्ण चंद्र के जन्मोत्सव की तैयारियों में डूबा हुआ है। सेवायत छैल बिहारी गोस्वामी के अनुसार यहां रात्रि बारह बजे भगवान श्याम सुंदर एवं राधारानी का पंचामृत अभिषेक कर आकर्षक श्रंगार किया जाऐगा। गोसाईं समाज द्वारा परंपरागत बधाई गायन के साथ आने वाले भक्तों को पंजीरी का प्रसाद वितरण किया जाऐगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिऐ नगर पंचायत द्वारा रंगीली गली, पीली पोखर मार्ग, राधा बाग आदि मागरें पर सफाई व रोशनी के विशेष प्रबंध किये गये हैं।

ननिहाल से आता है बधाई संदेश-

नंदगांव में जन्माष्टमी की अपनी अनूठीे परंपरा है। यहां भादों मास के प्रारंभ से अष्टमी तक गोसाई समाज द्वारा बधाई गायन किया जाता है। अष्टमी के दिन दोपहर को कन्हैया की ननिहाल महराना गांव तथा गिडोह गांव से भाईचारा में चाव यानी बधाई आती है। चाव अर्थात एक परात अथवा डलिया में फल, मिष्ठान, वस्त्र, अलंकार आदि रखकर ग्रामीण नाचते गाते बधाई देने के लिऐ नन्द भवन पहुंचते हैं। रात्रि दस बजे ढाड़ी ढाडि़न लीला का अद्भुत मंचन किया जाता है। सेवायत ब्रजेश गोस्वामी के अनुसार ढाड़ी गोवर्धन का रहने वाला था उसने नंद बाबा से कभी कुछ नहीं मांगा।

रात्रि बारह बजे जन्म लेंगे नन्दलाल-

नन्दगांव में जन्माष्टमी के दिन रात्रि बारह बजे भगवान श्रीकृष्ण और बलराम का अभिषेक किया जाएगा। ठीक बारह बजे प्रभु के पट खोल दिये जाते हैं और आरती उतारी जाती है। नन्दगांव की गली-गली नन्द के आनंद भयौ जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठती है। खास बात यह है कि उसी समय प्रभु के स्पर्श वस्त्र को श्रद्धालुओं में बांटा जाता है, जिसे फरुआ भी कहा जाता है। इसको लेने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में होड़ सी मची रहती है।

नंद के आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की-

जन्मोत्सव के उपरांत नंदगांव में नंदोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। बताते हैं कि कृष्ण के जन्म के अगले दिन बरसाना से राधारानी के माता पिता वृषभानु और कीरत रानी सखियों के साथ नन्द बाबा को बधाई देने आये थे। बरसाना के गोसाई समाज द्वारा उसी परंपरा का निर्वहन बड़े धूमधाम से किया जाता है। समाज बरसाना से नन्द भवन आकर बधाई गायन करता है।

भोलेबाबा करते हैं कान्हा की झाड़ फूंक-

कान्हा के जन्म की खबर सुनकर भगवान भोलेनाथ भी दर्शन करने के नन्द भवन पहुंचे, लेकिन उनके विकराल स्वरूप को देखकर यशोदा माता ने उन्हें दर्शन नहीं कराये। इस पर कान्हा रोने लगे तो भोले बाबा को बुलाकर झाड़-फूंक कराई गई। इस पर लाला हंसने लग गया। भांड खंभे पर चढ़कर नंदबाबा की वंशावली का बखान करता है।

परिवार सहित विराजे हैं कान्हा-

नंदगांव में एक मात्र ऐसा मंदिर है, जहां कान्हा अपने परिजनों के साथ विराजमान हैं। मंदिर में कान्हा के पिता नन्द बाबा, माता यशोदा रानी, बड़े भाई बलराम, सखा धनसुखा एवं मनसुखा तथा ससुराल की मर्यादा में कोने में दूर खड़ी राधारानी के साथ भगवान श्रीकृष्ण विराजमान हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.