Move to Jagran APP

यमुना बचाने को उमड़ा जनसैलाब

प्रदूषण से कराह रहीं यमुना को निर्मल और अविरल करने के लिए कुंभ क्षेत्र में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सत्ता में बैठे लोगों को चेतावनी देने के लिए हजारों लोगों की भीड़ ने जय यमुना मइया का जयकारा लगाते हुए मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। विभिन्न मार्गो से होते हुए लोग संगम तट पर पहुंचे।

By Edited By: Published: Sat, 02 Mar 2013 12:25 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2013 12:25 PM (IST)
यमुना बचाने को उमड़ा जनसैलाब

कुंभनगर। प्रदूषण से कराह रहीं यमुना को निर्मल और अविरल करने के लिए कुंभ क्षेत्र में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सत्ता में बैठे लोगों को चेतावनी देने के लिए हजारों लोगों की भीड़ ने जय यमुना मइया का जयकारा लगाते हुए मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। विभिन्न मार्गो से होते हुए लोग संगम तट पर पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यमुना जी का पूजन करने के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजकर यमुना की सुरक्षा को उचित कदम उठाने की मांग की।

loksabha election banner

शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के आ ान पर शुक्रवार को कुंभ क्षेत्र में यमुना रक्षा शांति यात्रा निकाली गई। सेक्टर आठ से निकली इस यात्रा में सैकड़ों संत, महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। इससे कुंभ मेला क्षेत्र भक्तों से पुन: आबाद हो गया। सबके हाथों में यमुना मइया की महिमा का बखान करने वाला स्लोगन और नारा लिखी हुई तख्तियां थीं। यमुना मइया के जयकारे से पूरा वातावरण यमुनामय हो गया। इस मौके पर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि शास्त्रों में यमुना को श्रीकृष्ण की आराध्या का स्थान प्राप्त है। सनातन धर्म यमुना को हमारी माता के रूप में प्रतिष्ठित करता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.