शाही स्नान में शामिल होंगे अशोक सिंहल
इस कुंभ पर्व में एक नया इतिहास रचा जा रहा है। इसकी भूमिका तय हो गई है सिर्फ इस पर मुहर लगनी बाकी है। एक दो दिन में इस पर निर्णय हो जाएगा। विश्र्र्व हिन्दू परिषद के संरक्षक अशोक सिंहल मौनी अमावस्या के महाशाही स्नान में शामिल होने जा रहे हैं।
कुंभ नगर। इस कुंभ पर्व में एक नया इतिहास रचा जा रहा है। इसकी भूमिका तय हो गई है सिर्फ इस पर मुहर लगनी बाकी है। एक दो दिन में इस पर निर्णय हो जाएगा। विश्र्र्व हिन्दू परिषद के संरक्षक अशोक सिंहल मौनी अमावस्या के महाशाही स्नान में शामिल होने जा रहे हैं। शाही पथ पर वे जूना अखाड़े के साथ चलेंगे। हालांकि अखाड़े ने शर्त रखी है कि वे पहले धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकालकर मेला क्षेत्र में प्रवेश करें। गणतंत्र दिवस की शाम को अशोक सिंहल जूना अखाड़े आए थे। वहां उन्होंने महंत विद्यानंद सरस्वती और कई महंतों से काफी देर तक वार्ता की। इस बातचीत में उन्होंने शाही स्नान में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की। अखाड़े ने भी उनकी इस इच्छा पर सहमति व्यक्त की। इसी बातचीत में महंतों ने उनसे पेशवाई निकालने का आग्रह किया। कहा कि इस पेशवाई में अन्य अखाड़े के महंत भी शामिल होंगे। वैसे सिंहल ने पेशवाई से इंकार किया है। उनका मानना है कि पेशवाई संतों-महंतों की निकलती है। फिर भी अखाड़े इसकी तिथि तय करने के लिए एक दो दिन में बैठक करने जा रहे हैं। तिथि तय होने के बाद एक बार फिर सिंहल से सहमति ली जाएगी। यदि कोई व्यवधान नहीं आया तो यह पहला अवसर होगा जबकि शाही स्नान में विहिप का कोई पदाधिकारी शामिल होगा। जूना अखाड़े के सचिवमहंत विद्यानंद सरस्वती ने सिंहल से मुलाकात की बात स्वीकार की। उनका कद बहुत बड़ा है। हम चाहते हैं कि वे अखाड़े के साथ शाही स्नान में शामिल हों। एक दो दिन में बैठक करके निर्णय हो जाएगा। विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि अखाड़ों से इस संबंध में बात हुई है लेकिन अभी सहमति नहीं बनी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर