Move to Jagran APP

दुनिया में रंगों का त्योहार

प्राचीन भारत में अर्यो के समय भी होली मनाई जाती थी। विंध्य क्षेत्र के रामगढ़ स्थान से प्राप्त ईसा से 300 वर्ष पुराने एक अभिलेख में भी होली मनाये जाने का उल्लेख मिलता है।

By Edited By: Published: Fri, 22 Mar 2013 03:02 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2013 03:02 PM (IST)
दुनिया में रंगों का त्योहार

1. प्राचीन भारत में अर्यो के समय भी होली मनाई जाती थी।

loksabha election banner

2. विंध्य क्षेत्र के रामगढ़ स्थान से प्राप्त ईसा से 300 वर्ष पुराने एक अभिलेख में भी होली मनाये जाने का उल्लेख मिलता है।

3. होली का वर्णन प्राचीन ग्रंथों जैमिनी के पूर्व मीमांसा-सूत्र और कथा गाहय-सूत्र, नारद पुराण और भविष्य पुराण में मिलता है।

4. सुप्रसिद्ध पर्यटक अलबरूनी ने भी अपने ऐतिहासिक यात्रा संस्मरण में होली मनाने का उल्लेख किया है।

5. मुगल काल में अकबर का अपनी पत्‍‌नी जोधाबाई के साथ तथा जहांगीर का नूरजहां के साथ होली खेलने का वर्णन मिलता है।

6. शाहजहां के समय होली को ईद-ए-गुलाबी या आब-ए-पाशी (रंगों की बौछार) कहा जाता था।

7. 16वीं शताब्दी के एक चित्र में विजयनगर की राजधानी हम्पी में राजकुमारों और राजकुमारियों को रंग और पिचकारी के साथ होली खेलते दिखाया गया है।

8. 17वीं शताब्दी की मेवाड़ की एक कलाकृति में महाराणा को अपने दरबारियों के साथ होली खेलते दिखाया गया है।

9. किस्म-किस्म की होली-

बरसाने और नंदगांव में लट्ठमार होली मनाई जाती है, जिसमें महिलाएं पुरुषों का लाठियों से स्वागत करती हैं।

10. मालवा में होली के दिन लोग एक-दूसरे पर अंगारे फेंकते हैं। वे मानते हैं कि इससे होलिका राक्षसी का अंत हो जाता है।

9. सिखों के दशम गुरु गोविंद सिंह जी ने होली को होला मोहल्ला कहा। पंजाब और हरियाणा में इसे होला-मोहल्ला के रूप में मनाते हैं, जिसमें लोग घोड़ों पर सवार निहंग, हाथ में निशान साहब उठाए तलवारों के करतब दिखा कर साहस का प्रदर्शन करते हैं।

10. राजस्थान के बाड़मेर में पत्थर मार होली खेली जाती है, तो अजमेर में कोड़ा अथवा सांतमार होली।

11. राजस्थान, मध्य प्रदेश व गुजरात के कुछ आदिवासी इलाकों में होली खेलकर जीवन साथी चुनने की भी परंपरा है।

12. मणिपुर में होली को याओसांग और धुलैंडी वाले दिन को पिचकारी कहा जाता है। याओसांग वह छोटी सी झोपड़ी होती है, जिसमें चैतन्य महाप्रभु की प्रतिमा स्थापित की जाती है। पिचकारी के दिन रंग-गुलाल-अबीर से वातावरण रंगीन हो उठता है और जमकर खुशियां मनाते हैं।

13. दुनिया में रंगों का त्योहार-

नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और मॉरीशस में भारतीय परंपरा के अनुरूप ही होली मनाई जाती है।

14. फ्रांस में यह पर्व 19 मार्च को डिबोडिबी के नाम से मनाया जाता है।

15. मिश्च में रात में जंगल में आग जलाकर यह पर्व मनाया जाता है, जिसमें लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं।

16. थाईलैंड में भी सौंगक्रान नाम के पर्व में वृद्धजन इत्र मिश्रित जल डालकर महिलाओं, बच्चों और युवाओंआशीर्वाद देते हैं।

17. जर्मनी में ईस्टर के दिन घास का पुतला जलाया जाता है और लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं। हंगरी का ईस्टर होली के अनुरूप ही है।

18. अफ्रीका में ओमेना वोंगा के नाम से होली जैसा पर्व मनाया जाता है।

19. पोलैंड में आर्सिना पर्व पर लोग एक दूसरे पर रंग और गुलाल मलते हैं। ये रंग फूलों से बने के कारण त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते।

20. अमेरिका में मेडफो नामक पर्व में लोग गोबर तथा कीचड़ से गोले बनाकर एक-दूसरे पर फेंकते हैं।

21. चेक और स्लोवाकिया में बोलिया कोनेन्से त्योहार पर युवक-युवतियां एक दूसरे पर पानी व इत्र डालते हैं।

22. हॉलैंड का कार्निवल होली-की मस्ती से भरपूर है। बेल्जियम की होली भारत जैसी होती है

23. इटली में रेडिका त्योहार में चौराहों पर लकडि़यों के ढेर जलाए जाते हैं और एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं।

24. रोम में इसे सेंटरनेविया कहते हैं तो यूनान में मेपोल। ग्रीस का लव ऐपल होली भी प्रसिद्ध है। स्पेन में लोग एक-दूसरे को टमाटर मारकर होली खेलते हैं।

25. जापान में टेमोंजी ओकुरिबी नामक पर्व पर आग जलाई जाती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.