कांवडि़यों के आवागमन से पूर्व सजने लगे शिविर
नगर में शुक्रवार से कांवडि़यों का आवागमन शुरू हो जाएगा। नगर के श्रद्धालुओं ने कांवडि़यों की सेवा के लिए जगह जगह शिविर लगाए है। जिसके चलते शिविरों को अंतिम रुप देकर तैयार किया जा रहा है।
हापुड़। नगर में शुक्रवार से कांवडि़यों का आवागमन शुरू हो जाएगा। नगर के श्रद्धालुओं ने कांवडि़यों की सेवा के लिए जगह जगह शिविर लगाए है। जिसके चलते शिविरों को अंतिम रुप देकर तैयार किया जा रहा है।
शुक्रवार से नगर की सड़कों पर कांवडि़यों का हुजूम उमड़ पड़ेगा। नगर में काफी दूर जाने के लिए कांवडि़यें गुजरते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं ने उनकी सेवा के लिए मेरठ रोड़, बुलंदशहर रोड़, रेलवे रोड़ व दिल्ली रोड़ पर शिविर लगाए हैं। इन शिविरों में छोटी से लेकर बड़ी सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कांविड़यों के मनोरंजन सहित चिकित्सा सुविधाओं से लैस शिविरों ने नगर को पूर्ण रुप शिव की भक्ति में लीन कर दिया। चारों तरफ का वातावरण शिव की भक्ति से गूंज रहा है। शिविरों में कांवडि़यों की थकान को दूर करने के लिए रंगीन टीवी व डीजे लगाए गए हैं। वहीं नगर में संचालित संस्थाए भी पीछे नहीं है। संस्थाओं की ओर से कांवडि़यों की सेवा व धर्मलाभ लेने के लिए पूर्ण रुप से इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान शिविर में कांवडि़यों के लिए बढि़या खाना व चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर