Move to Jagran APP

यमुना आंदोलन: विपक्ष से मिले यमुना के सिपाही

यमुना के मुद्दे पर केंद्र सरकार की चुप्पी के बीच आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को विपक्षी भाजपा से मुलाकात कर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की। यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के प्रतिनिधियों से मुलाकात में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया है कि उनकी पार्टी सोमवार को यह मुद्दा संसद में प्रमुखता से उठाएगी।

By Edited By: Published: Sat, 09 Mar 2013 12:19 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2013 12:19 PM (IST)
यमुना आंदोलन: विपक्ष से मिले यमुना के सिपाही

नई दिल्ली। यमुना के मुद्दे पर केंद्र सरकार की चुप्पी के बीच आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को विपक्षी भाजपा से मुलाकात कर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की। यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के प्रतिनिधियों से मुलाकात में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया है कि उनकी पार्टी सोमवार को यह मुद्दा संसद में प्रमुखता से उठाएगी।

loksabha election banner

यमुना की रक्षा के लिए बड़ी तादाद में लोग दिल्ली की ओर पैदल मार्च कर रहे हैं। दूसरी ओर शुक्त्रवार को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत फिर उत्तराखंड के अपने गृह क्षेत्र रवाना हो गए। शुरुआती गहमागहमी के बाद आंदोलनकारियों की मांग पर सरकार की ओर से अब खामोशी छा गई है। ऐसे में यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के प्रतिनिधियों ने शुक्त्रवार को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के घर पर उनसे मुलाकात कर आंदोलन में पार्टी का सहयोग मांगा। यमुना रक्षक दल के मुख्य संरक्षक गोस्वामी पंकज बाबा और संजीव कृष्ण ठाकुर सहित आंदोलन के प्रतिनिधियों ने विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज से संसद भवन परिसर के पार्टी कार्यालय में मुलाकात की। आंदोलनकारियों ने भाजपा नेताओं से कहा कि पार्टी ने पिछले दिनों अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दौरान इस मुद्दे पर अलग से चर्चा की। लेकिन सिर्फ चर्चा से काम नहीं चलेगा। विपक्ष को पूरी गंभीरता से सरकार पर दबाव बनाना होगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को संसद में उनकी पार्टी इस मुद्दे को पूरे जोर-शोर से उठाएगी। जरूरत हुई तो पार्टी के लोग राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलकर भी इसे उठाएंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.