Move to Jagran APP

लग गया तीज-त्योहारों का मेला

शारदीय नवरात्र के साथ ही शहर में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ नवंबर केअंत तक शहर तीज-त्योहार की रौनक से गुलजार रहेगा।

By Edited By: Published: Sun, 21 Oct 2012 08:07 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2012 08:07 AM (IST)
लग गया तीज-त्योहारों का मेला

लखनऊ। शारदीय नवरात्र के साथ ही शहर में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ नवंबर केअंत तक शहर तीज-त्योहार की रौनक से गुलजार रहेगा। 15 अक्तूबर को पितृ विसर्जन और सोमवती अमावस्या के बाद 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र से तीज-त्योहारों की एक लंबी श्रृंखला शुरू हो गई। चौमासे के बाद त्योहारी सीजन की आहट से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। दुकानदार अभी से त्योहारी सीजन की तैयारी में जुट गए हैं। बाजारों में हलचल दिखाई देने लगी है।

loksabha election banner

शहर में दर्जन भर से अधिक प्रमुख स्थानों पर रामलीला मंचनों की शुरुआत हो गई है। 18-19 अक्तूबर से शहर में लगभग 100 दुर्गा पूजा कमेटियों के दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापना के साथ मां दुर्गा का आह्वान-पूजन शुरू हो गया। 24 अक्तूबर को विजयादशमी पर राजधानी की सड़कों पर त्योहार की रौनक का लुत्फ उठाने वालों का रेला उमड़ेगा। भक्त सुबह से शाम तक दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए सड़कों पर निकलेंगे। इसके बाद शाम को अहंकार-अभिमान के प्रतीक रावण का पुतला मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के साथ फूंका जाएगा। 27 को शहर में बकरीद (इदुज्जहा) की रौनक रहेगी। इसके बाद नवंबर की शुरुआत से ही दीपावली का इंतजार शुरू होगा। 2 नवंबर को करवा चौथ के बाद 11 नवंबर को धनतेरस पर शापिंग मॉल, शोरूम से लेकर सारे बाजार गुलजार होंगे। 12 को छोटी दीपावली और13 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। 15 को भइया दूज के बाद पूरब के महापर्व डाला छठ की रौनक दिखना शुरू हो जाएगी। महिलाएं 19 नवंबर को गोमा के जल में खड़ी होकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगी और 20 को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। हांलाकि पर्व की शुरुआत घरों में 17 नवंबर से ही हो जाएगी। 24 नवंबर को देवोत्थानी एकादशी के साथ ही चातुर्मास संपन्न और शादी-विवाह के लिए लग्नें मिलना (सहालगें) शुरू हो जाएंगी।

दिन तीज-त्योहार

16 अक्टूबर नवरात्र और रामलीला मंचन की शुरुआत

19 अक्टूबर दुर्गा पूजा पंडालों की स्थापना

24 अक्टूबर विजयादशमी और प्रतिमा विसर्जन

27 अक्टूबर बकरीद-इदुज्जहा

02 नवंबर करवा चौथ

11 नवंबर धनतेरस

12 नवंबर छोटी दीपावली-नरक चतुर्दशी

13 नवंबर दीपावली

14 नवंबर गोवर्धन पूजा, अन्नकूट

15 नवंबर भइया दूज

17 नवबंर डाला छठ आरंभ

19 नवबंर डाला छठ (सूर्यषष्ठी)

24 नवंबर देवोत्थानी एकादशी

लोकपर्व तीज-त्योहारों की भी रहेगी धूम- जीवित पुत्रिका व्रत, नवरात्र के बाद 29 को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। 6 नवंबर को महिलाएं अहोई अष्टमी (अहोई आठे) का व्रत करेंगी। 7 नवंबर को राधा जयंती पूजन होगा। इसके बाद 21 नवंबर को गोपाष्टमी और 22 को अक्षय नवमी का पूजन होगा। 28 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुनानक जयंती, देव दीपावली मनाई जाएगी।

बाजारों में हलचल, तैयारियां जोरों पर- चार्तुमास व पितृपक्ष के बाद त्योहारी सीजन और सहालगों की आहट भर ने कारोबारियों के चेहरे खिला दिए हैं। शहर के सभी प्रमुख बाजार अभी से त्योहारी सीजन और उसके बाद शादियों की सहालगों के लिए सजने लगे हैं। कारोबारी पितृपक्ष के बाद जल्द से जल्द स्टॉक भर कर त्योहारी सीजन का लुत्फ उठने की तैयारी में हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.