विशिष्ट सूची में शामिल हुए क्लार्क
सिडनी। कंगारू कप्तान माइकल क्लार्क ने शुक्रवार को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को महाशतक से रोककर अपना नाम विशिष्ट सूची में दर्ज कराया। वह दुनिया के केवल पांचवें क्रिकेटर हैं जिन्होंने एक मैच में तिहरा शतक बनाने के अलावा कम से कम एक विकेट जरूर लिया। क्लार्क ने आस्ट्रेलियाई पारी में नाबाद 329 रन बनाए।

इसके बाद तेंदुलकर जब 80 रन पर खेल रहे थे तब कामचलाऊ स्पिनर क्लार्क की टर्न लेती गेंद भारतीय बल्लेबाज के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में माइक हस्सी के पास चली गई। तेंदुलकर इस तरह से लगातार 21वीं अंतरराष्ट्रीय पारी में शतक बनाने से चूक गए। उन्होंने अपना आखिरी शतक विश्व कप के दौरान 12 मार्च 2011 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नागपुर में लगाया था। क्लार्क हालांकि इस विकेट से ग्राहम गूच, सनथ जयसूर्या, क्रिस गेल और वीरेंद्र सहवाग की सूची में शामिल हो गए जिन्होंने एक मैच में तिहरा शतक लगाने के अलावा विकेट भी लिया। गूच ने 1990 में भारत के खिलाफ लार्ड्स में 333 रन बनाने के अलावा भारत की पहली पारी में संजय मांजरेकर को आउट किया था। जयसूर्या ने 1997 में कोलंबो में 340 रन बनाने से पहले भारत की पहली पारी में तीन विकेट लिए थे। क्रिस गेल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2005 में सेंट जोन्स में 317 रन की पारी खेलने से पहले हर्शल गिब्स का विकेट लिया था। सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही 2008 में चेन्नई में जब 319 रन की पारी खेली और दोनों पारियों में एक-एक विकेट भी लिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर