Move to Jagran APP

भारत के ओलंपिक में अब तक कुल 20 पदक

भारत ने ओलंपिक के लगभग सौ साल के अपने इतिहास में कुल 20 पदक अपने नाम किए हैं। इनमें नौ स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य हैं। इनमें से हॉकी में उसे सर्वाधिक आठ स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य सहित 11 पदक मिले। निशानेबाजी में एक स्वर्ण और एक रजत। एथलेटिक्स में दो रजत।

By Edited By: Published: Mon, 02 Jul 2012 12:20 PM (IST)Updated: Mon, 02 Jul 2012 12:20 PM (IST)
भारत के ओलंपिक में अब तक कुल 20 पदक

भारत ने ओलंपिक के लगभग सौ साल के अपने इतिहास में कुल 20 पदक अपने नाम किए हैं। इनमें नौ स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य हैं। इनमें से हॉकी में उसे सर्वाधिक आठ स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य सहित 11 पदक मिले। निशानेबाजी में एक स्वर्ण और एक रजत। एथलेटिक्स में दो रजत। कुश्ती में दो कांस्य। भारोत्तोलन में एक कांस्य। टेनिस में एक कांस्य और बॉक्सिंग में भी एक कांस्य मिला। भारत के लिए बीजिंग ओलंपिक अब तक का सबसे यादगार ओलंपिक रहा जिसमें उसने एक स्‍वर्ण समेत तीन पदक जीते। निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने स्‍वर्णिम प्रदर्शन करते हुए भारत को पहली बार व्‍यक्तिगत स्‍पर्धाओं में स्‍वर्ण पदक दिलाया। इसके अलावा मुक्‍केबाज विजेंद्र सिंह और पहलवान सुशील कुमार ने कांस्‍य पदक जीता।

loksabha election banner

ओलंपिक में भारत के पदक विजेता

रजत पदक नॉर्मन प्रिचर्ड 1900 पेरिस 200 मीटर दौड़

रजत पदक नॉर्मन प्रिचर्ड 1900 पेरिस 200 मीटर बाधा दौड़

स्वर्ण पदक भारतीय टीम 1928 एम्स्टर्डम हॉकी

स्वर्ण पदक भारतीय टीम 1932 लॉस एंजिल्स हॉकी

स्वर्ण पदक भारतीय टीम 1936 बर्लिन हॉकी

स्वर्ण पदक भारतीय टीम 1948 लंदन हॉकी

स्वर्ण पदक भारतीय टीम 1952 हेलसिंकी हॉकी

कांस्य पदक केडी जाधव 1952 हेलसिंकी कुश्ती

स्वर्ण पदक भारतीय टीम 1956 मेलबर्न हॉकी

रजत पदक भारतीय टीम 1960 रोम हॉकी

स्वर्ण पदक भारतीय टीम 1964 टोक्यो हॉकी

कांस्य पदक भारतीय टीम 1968 मेक्सिको हॉकी

कांस्य पदक भारतीय टीम 1972 म्यूनिख हॉकी

स्वर्ण पदक भारतीय टीम 1980 मास्को हॉकी

कांस्य पदक लिएंडर पेस 1996 अटलांटा टेनिस

कांस्य पदक के मल्लेश्वरी 2000 सिडनी भारोत्तोलन

रजत पदक राज्यवर्धन राठौड़ 2004 एथेंस निशानेबाजी

स्वर्ण पदक अभिनव बिंद्रा 2008 बीजिंग निशानेबाजी

कांस्य पदक सुशील कुमार 2008 बीजिंग कुश्ती

कांस्य पदक विजेंद्र सिंह 2008 बीजिंग मुक्‍केबाजी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.