Move to Jagran APP

रियो में भारत को पहला पदक दिलाने वाली साक्षी का भारत में हुआ भव्य स्वागत

बहादुरगढ़ पहुुंची साक्षी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया स्वगात

By Kamal VermaEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 05:54 AM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 01:30 PM (IST)
रियो में भारत को पहला पदक दिलाने वाली साक्षी का भारत में हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली (जेएनएन)। रियो ओलंपिक में देश को पहला पदक दिलाने वाली हरियाणा की बेटी साक्षी मलिक आज वतन लौट आई। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए हरियाणा पुलिस के जवान बड़ी संख्या में वहां मौजूद थे। एयरपोर्ट के बाहर जश्न मना रहे लोगों के हाथों में साक्षी को चियर करने वाले पोस्टर थे। लोग देश भक्ति के नारे, भारत माता के जय के नारे लग रहे थे।

loksabha election banner

एयरपोर्ट से बाहर आकर साक्षी ने कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि रियो में मैडल जीत कर उनका वर्षों का सपना पूरा हो गया। इसके लिए पूरे हिंदुस्तान ने मेरा साथ दिया। उन्होंने देशवासियों काेे भी धन्यवाद दिया। इस मौकेे पर मौजूद साक्षी के पिता ने कहा कि वह साक्षी को मिले स्वागत से बेहद खुश हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी का इतना भव्य स्वागत होगा।

साक्षी के आज बहादुरगढ़ पहुंचने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री खट्टर ने साक्षी मलिक को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाए जाने का ऐलान किया है।

रियो ओलंपिक में महिला कुश्ती के 68 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक का स्वागत करने के लिए हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल और लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह एव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी वहां मौजूद थे।

साक्षी ने ट्वीट कर कहा 'आ रही हूं मैं अपने देश अपने घर'

उनका स्वागत खासतौर पर हरियाणवी लोकगीत और धुन के साथ किया गया। विशेष वाद्ययंत्र और हरियाणा के बीन बजाने वाले लोग भी थे। साक्षी के स्वागत के लिए रोहतक के उनके गांव मोखरा खास में रिसेप्शन की है। साक्षी को 2.5 करोड़ रुपए का कैश अवॉर्ड दिया गया।

क्षी से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

रियो ओलंपिक से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.